उत्तराखंड में जनवरी 2023 में शुरू होगी जनगणना

देहरादून। उत्तराखंड में जनगणना अगले साल जनवरी 2023 में शुरू हो सकती है। पहले यह जनगणना कोविड महामारी की वजह से यह रोक दी गई…

देहरादून। उत्तराखंड में जनगणना अगले साल जनवरी 2023 में शुरू हो सकती है। पहले यह जनगणना कोविड महामारी की वजह से यह रोक दी गई थी। अब भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय की ओर से दोबारा तैयारी शुरू कर दी गई है। देशभर में जनगणना पूर्व में दो चरणों में होनी थी, पहले चरण के तहत अप्रैल से सितंबर 2020 के दौरान मकानों की सूची बनाई जानी थी। वहीं दूसरे चरण में नौ फरवरी से 28 फरवरी 2021 के बीच जनसंख्या की गणना होनी थी।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अब नए सिरे से तैयारी शुरू हो गई है। उत्तराखंड में जनगणना के लिए निकायों से रजिस्टर आदि मंगाने की कार्रवाई भी चल रही है। इस बार की जनगणना डिजिटल होगी जिसके तहत मोबाइल ऐप के माध्यम से जनगणना में हिस्सा लिया जा सकेगा। पहली बार यह डिजिटल मोड में भी कराई जाएगी हालांकि, मैन्युअल जनगणना भी होगी।