राजा रघुवंशी के कत्ल के 1 घंटे के बाद सोनम ने पति के फोन से किया था पोस्ट-‘इतने दुख हैं कि…’, फिर खाई में फेंका फोन

राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है राजा की हत्या के 1 घंटे बाद उसकी पत्नी सोनम ने सोशल मीडिया का…

n66810667017497024276983f8fe868555fc9feee9f6c00ff7d7624043163830715268b8936a823e404411f

राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है राजा की हत्या के 1 घंटे बाद उसकी पत्नी सोनम ने सोशल मीडिया का अकाउंट इस्तेमाल किया था। सोनम ने पुलिस को गुमराह करने के लिए चाल चली थी जो की असफल हो गई।

सोनम ने राजा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी फिलहाल सोनम और चार अन्य आरोपी जेल में है मेघालय पुलिस ने इन पांचों को शिलॉन्ग कोर्ट में पेश किया था।


सोनम और उसके साथियों ने राजा की हत्या को हादसा बताने की कोशिश की थी। राजा की हत्या दोपहर करीब एक से 1:30 बजे की बीच हुई थी। वही सोनम ने दोपहर 2:15 बजे राजा के इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर की थी।

सोनम ने राजा के इंस्टाग्राम अकाउंट से लिखा, ”एक जन्म में इतने दुख हैं तो….गुलदस्ता बनना तय है।” सोनम ने पोस्ट लिखने के दौरान एक अपशब्द का भी इस्तेमाल किया था।


सोनम ने राजा का इंस्टाग्राम अकाउंट इस्तेमाल करने के बाद फोन को खाई में फेंक दिया था। इस दौरान तीनों आरोपी उसके साथ थे। वह सभी हत्या के बाद वारदात की जगह से चले गए थे। इनका प्लान पुलिस को गुमराह करने का था लेकिन पुलिस ने पूरी घटना को सुलझा दिया।


मेघालय पुलिस सोनम को गाजीपुर से पटना लेकर गई थी और यहां से शिलॉन्ग लेकर पहुंची। पुलिस ने सोनम को अदालत में पेश किया था। सोनम और चार अन्य आरोपी फिलहाल सलाखों के पीछे हैं।

इन सभी को शिलॉन्ग के सदर थाने में बंद किया गया है।


अहम बात यह है कि पुलिस इन पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी का भी इस्तेमाल कर रही है। सोनम से पुलिस ने काफी पूछताछ की थी, उसने पहले पुलिस से झूठ बोला, लेकिन इसके बाद गुनाह कबूल कर लिया था।