कल लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला, 16,250 मिलेगी सैलरी

उत्तराखंड के युवाओं के लिए नौकरी का एक बड़ा और शानदार अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन कार्यालय चम्पावत (पिथौरागढ़ रोड) के परिसर में कल…

jobs

उत्तराखंड के युवाओं के लिए नौकरी का एक बड़ा और शानदार अवसर सामने आया है। जिला सेवायोजन कार्यालय चम्पावत (पिथौरागढ़ रोड) के परिसर में कल यानी शनिवार, 16 मई 2026 को एक दिवसीय विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

25

इस मेले में ‘क्वैस कॉर्प लिमिटेड’ टाटा मोटर्स कंपनी के एचआर प्रतिनिधि शिरकत करेंगे, जो लिखित परीक्षा या साक्षात्कार के माध्यम से कुल 900 रिक्त पदों पर बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता इंटरमीडिएट, आईटीआई (ITI) और स्नातक (Graduate) निर्धारित की गई है।

भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष तय की गई है और चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 16,250 रुपये का मानदेय मिलेगा। कार्यस्थल टाटा मोटर्स का पंतनगर (रुद्रपुर) प्लांट रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी कल सुबह 9:00 बजे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति, बायोडाटा और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ चम्पावत कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं।

मेले में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को National Career Service Portal (www.ncs.gov.in) पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 05965-297303, 7830860575 या 9411132677 पर भी संपर्क कर सकते हैं। उत्तराखंड की अन्य सरकारी व प्राइवेट नौकरियों के अपडेट के लिए यहाँ क्लिक करें