अल्मोड़ा। आज सुबह सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा संसाधनों के दामों में हुई बढ़ोतरी के चलते देशभर में भी पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतें बढ़ गई है।
देश की तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक बहुत बड़ा इजाफा कर दिया है। पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम सीधे तौर पर 3-3 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। अब इससे महंगाई की मार बढ़ने की संभावना है।
जानकारी के अनुसार पेट्रोल के दाम प्रति लीटर 3.14 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे अब यह बढ़कर 97.77 रुपये हो गई है। इसी तरह, डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा होकर 90.67 रुपये पहुंच गया है।
सीएनजी के मूल्य में 2 रुपये का इजाफा हुआ है। बताते चलें कि 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा हुआ है। इस मूल्यवृद्धि का सीधा असर पड़ेगा, खासकर दैनिक यात्रा करने वालों, ट्रांसपोर्टरों और छोटे व्यवसायियों पर, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

