अल्मोड़ा और इसके आसपास के क्षेत्रों में शिक्षण क्षेत्र में करियर तलाश रहे योग्य युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। अल्मोड़ा नगर के लक्ष्मेश्वर स्थित प्रतिष्ठित ‘द बोधी ट्री स्कूल’ ने विभिन्न शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।
स्कूल के प्रधानाचार्य सौरभ पाण्डे द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, विद्यालय में कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी विषय पढ़ाने के लिए अनुभवी और योग्य शिक्षकों की तत्काल आवश्यकता है।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम योग्यता के रूप में बी.एड (B.Ed) या डी.एल.एड (D.El.Ed) की डिग्री और संबंधित कार्य का अनुभव होना अनिवार्य है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार अपने चयन और साक्षात्कार (Interview) की अग्रिम प्रक्रिया के लिए सीधे मोबाइल नंबर 8193066632 या 9643848190 पर संपर्क कर सकते हैं।
इसके साथ ही अभ्यर्थी अपना अपडेटेड बायोडाटा/रिज्यूमे संस्था की आधिकारिक ईमेल आईडी [email protected] पर भी भेज सकते हैं। ऐसी ही जानकारी परक न्यूज पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
