अब कार मालिकों की टेंशन हुई खत्म, गूगल लाया है नया फीचर, अब मैप पर सर्च करने पर नहीं रुकेगी गाड़ी

Smriti Nigam
3 Min Read

इलेक्ट्रिक गाड़ी चलाने वालों की एक चिंता यह रहती है की लंबी यात्राओं के दौरान उन्हें चार्जिंग स्टेशन नहीं मिलता है। लोगों की यह परेशानी को खत्म करने के लिए गूगल मैप्स ने इलेक्ट्रिक गाड़ी मालिकों की सबसे बड़ी परेशानी चार्जिंग स्टेशन को ढूंढने के लिए एक नया फीचर ऐड किया है।

new-modern

इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री तेजी से बढ़ती जा रही है क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोग पर्यावरण के अनुकूल गाड़ियों की तरफ रुख कर रहे हैं लेकिन इस बदलाव के साथ इलेक्ट्रिक गाड़ी चलाने वालों को एक बड़ी चिंता रहती है कि लंबी यात्राओं के दौरान चार्जिंग स्टेशन कैसे ढूंढा जाए। लोगों की इसी परेशानी को कम करने के लिए गूगल मैप्स ने इलेक्ट्रिक गाड़ी मालिकों को मदद करने के लिए नए फीचर्स शुरू किए हैं।

गूगल ने हाल ही में ब्लॉग पोस्ट लिखकर बताया है कि वह गूगल मैप्स और सर्च में इलेक्ट्रिक गाड़ी चलाने वालों के लिए नए फीचर्स लेकर आ रहे हैं। इन फीचर्स की मदद से लोग आसानी से चार्जिंग स्टेशन ढूंढ लेंगे और लंबे सफर के लिए उनकी पहले से प्लानिंग भी कर पाएंगे आइए जानते हैं इस फीचर के बारे में डिटेल में…

EV vehicles के लिए गूगल मैप्स पर नया फीचर

चार्जिंग स्टेशन ढूंढना इलेक्ट्रिक गाड़ी वालों के लिए बहुत ही मुश्किल होता है। खासकर अनजानी जगह पर या फिर नई जगह पर यह दिक्कतें ज्यादा होती हैं। इसी परेशानी को कम करने के लिए गूगल मैप्स अब यूजर रिव्यूज से मिली जानकारी की मदद से एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा बनाए गए छोटे विवरण दिखाएगा। इन विवरणों में चार्जिंग स्टेशन का सही लोकेशन और वहां तक पहुंचने का आसान रास्ता बताया जाएगा।

कार मैप में ढूंढ सकेंगे पास के ईवी स्टेशन

गाड़ी में लगे हुए गूगल मैप्स पर अब आसपास के चार्जिंग स्टेशन दिखाई देंगे। साथ ही यह भी बताया जाएगा कि वहां कितने चार्जिंग पॉइंट खाली है और कितनी जल्दी गाड़ी चार्ज हो सकती है। यह फीचर कुछ महीनो में सभी गाड़ियों में आ जाएगा जिसमें गूगल मैप्स पहले से लगा होता है।

बताएगा- होटल में चार्जिंग सुविधा है या नहीं

अब आप google.com/travel पर जाकर ये देख सकते हैं कि कौन से होटलों में इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज करने की सुविधा है। इस नए फिल्टर की मदद से आप लंबी सफर के लिए होटल ढूंढते समय ही देख सकते हैं कि वहां गाड़ी चार्ज हो सकती है या नहीं।