shishu-mandir

खुशखबरी : भारत-नेपाल सीमा पर नया झूलापुल शुरू

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

new-modern
gyan-vigyan

भारत के ड्यौड़ा और नेपाल के दार्चूला जिले में स्थित लाली को सीधे जोड़ेगा पुल, हजारों लोगों को होगा फायदा

saraswati-bal-vidya-niketan

पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित लाली-ड्योढ़ा में काली नदी पर निर्मित 200 मीटर लंबे झूलापुल का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। दोनों देशों के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने संयुक्त रूप से इस पुल का उदघाटन किया। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच इस पुल से आवाजाही शुरू हो गई। पुल के उद्घाटन अवसर पर दोनों देशों के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। कहा कि भारत-नेपाल के बीच इस झूलापुल के बनने से दोनों तरफ के हजारों लोगों को फायदा होगा और दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे। इसके चलते दोनों देशों को व्यापारिक, सांस्कृतिक, यातायात सहित आर्थिक लाभ मिलेगा। क्योंकि दोनों देशों के बीच सदियों से रोटी-बेटी का संबंध है। बताया गया कि पहले इस क्षेत्र में पुल था जो क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद दशकों से इस क्षेत्र में पुल निर्माण की मांग की जा रही थी। नेपाल के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पुल के निर्मित होने से नेपाल के दार्चूला जिले की करीब 50 हजार की आबादी को लाभ होगा। इसके अलावा नेपाल के अनेकों लोग पिथौरागढ़ व अन्य जगहों के लिए आसानी से आवाजाही कर पाएंगे। गौरतलब है कि लाली नेपाल के दार्चूला जिले का भाग है जबकि ड्यौड़ा पिथौरागढ़ जिले का हिस्सा है।


इस अवसर पर डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल, जिलाधिकारी पिथौरागढ़ डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, नेपाल के दार्चूला जिले के प्रमुख जिलाधिकारी शंकर सिंह बिष्ट, दार्चूला जिला समन्वय समिति के प्रमुख करवीर सिंह कार्की, एसडीएम डीडीहाट, केएन गोस्वामी, एसडीएम धारचूला अनिल शुक्ल, ईई दीपक गुप्ता, बीडीओ कनालीछीना बालम सिंह बिष्ट, सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल के डीएसपी डंबर बिष्ट, नेपाल क्षेत्र के पालिका अध्यक्ष परमानंद जोशी, ब्लॉक प्रमुख कनालीछीना प्रशांत भंडारी सहित भारत-नेपाल के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।