shishu-mandir

1 साल के सावन ने 140 किलो का केक खाकर मनाया हैप्पी बर्थडे, कौन है सावन: जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

डेस्क। आपने लोगों को जन्मदिन मनाते हुए तो देखा होगा लेकिन हाथी का भी जन्मदिन मनाया गया यह खबर आपको जरा अटपटी लग सकती है। लेकिन शुक्रवार को रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के कालागढ़ एलिफेंट कैम्प में कुछ ऐसा ही हुआ। यहां एक सावन नाम के हाथी के एक वर्ष पूरा होने पर धूमधाम के साथ जन्मदिन मनाया गया।

new-modern
gyan-vigyan

दरअसल कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व की सुरक्षा के लिए कर्नाटक से 9 हाथी लाये गये थे। जिसमे एक कंचम्भा नामक हथिनी भी थी जो कि गर्भवती थी। कालागढ़ एलिफेंट कैम्प में इस हथिनी ने 2 अगस्त 2018 को एक नर बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम विभाग ने सावन रखा। आज सावन नामक हाथी को एक वर्ष पूरा हो गया है। कालागढ़ एलिफेंट कैम्प में उसका जन्मदिन मनाया गया। सावन के लिए हाथी के पंसदीदा वस्तुओं से निर्मित 140 किलो का वजनी केक बनाया गया था। इस केक में पटेरा, गेहूँ का भूसा, चरी घास, दूबड़ घास, केला, गुड़ और आटे के लड्डू आदि को मिश्रित किया गया था। सावन के जन्मदिन के मौके पर उसकी माँ कंचम्भा हाथिनी भी साथ थी। सबसे पहले दोनों की पूजा अर्चना की गई। सावन ने अपने सूँड से 140 किलो के वजनी केक को खाकर अपना जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के दौरान मौके पर कार्बेट के अधिकारी व स्कूली बच्चे समेत कई वन्यप्रेमी मौजूद रहे। खास अंदाज में मनाये गये इस जन्मदिवस के दौरान बच्चे काफी खुश नजर आये। बच्चों ने हाथी को फल समेत उसकी पसंदीदा चीजें खिलायी।

saraswati-bal-vidya-niketan