ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी में अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, मनोज कुमार बने अध्यक्ष

ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी, हवालबाग अल्मोड़ा में आयोजित अभिभावक बैठक में नई अभिभावक संघ कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में विद्यालय के शैक्षिक विकास,…

ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी, हवालबाग अल्मोड़ा में आयोजित अभिभावक बैठक में नई अभिभावक संघ कार्यकारिणी का गठन किया गया।


बैठक में विद्यालय के शैक्षिक विकास, पठन-पाठन, अनुशासन तथा छात्र हित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


नई कार्यकारिणी में मनोज कुमार को अध्यक्ष, दिव्या आर्या एवं जमन सिंह मेहता को उपाध्यक्ष, अशोक पंत को सचिव, सुनीता मुस्यूनी एवं विद्या मेहता को उपसचिव, अशोक मेहता को कोषाध्यक्ष तथा सीमा बिष्ट को संरक्षक चुना गया।


इसके अतिरिक्त सदस्य के रूप में पुष्कर सिंह पिलख्वाल, पूनम मुस्यूनी, मनीषा जोशी, ममता साह, नरेंद्र मेहता, पूरन सिंह मेहता ,पिंकी कनवाल, मीना बिष्ट, दिया बिष्ट, विद्या बिष्ट, सोनवीर कुमार तथा विमला आर्या का चयन किया गया।


बैठक की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पंत ने विगत शैक्षिक सत्र की उपलब्धियों एवं कार्य प्रगति की जानकारी देते हुए वर्तमान सत्र की कार्ययोजनाओं को अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया।


उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।


बैठक में पठन-पाठन एवं अनुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया तथा विद्यालय प्रशासन एवं अभिभावकों ने इन नियमों का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया।


विद्यालय प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि पूर्व वर्षों की भांति इस सत्र में भी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क अतिरिक्त कक्षाएं, प्रतियोगी परीक्षाओं, ओलंपियाड तथा सामान्य ज्ञान परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए अभिभावकों से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया गया।


नवगठित अभिभावक संघ ने विद्यालय की आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु संघ की धनराशि से सहयोग देने तथा विद्यालय और छात्र हित में सकारात्मक एवं नीतिगत निर्णय लेने का आश्वासन दिया।


कार्यक्रम का संचालन गोविंद कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा अभिभावकों से निरंतर सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया।

अंत में प्रधानाचार्य अशोक पंत ने सभी अभिभावकों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए छात्र हित में निस्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply