भारत ज्ञान विज्ञान समिति की समता कार्यशाला का रंगारंग समापन

एडम्स इंटर कालेज अल्मोड़ा में भारत ज्ञान विज्ञान समिति की समता कार्यशाला का समापन हो गया है।कार्यक्रम की अध्यक्षता एडम्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य एमएस…

Screenshot 2026 05 09 19 12 11 05 7352322957d4404136654ef4adb64504

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

एडम्स इंटर कालेज अल्मोड़ा में भारत ज्ञान विज्ञान समिति की समता कार्यशाला का समापन हो गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एडम्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य एमएस सिंह ने की, मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. आराधना शुक्ला तथा
विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रो विजया ढोंढियाल  उपस्थित थीं।
समापन समारोह का आगाज ज्ञान का दिया जलाने चल पड़ा है काफिला गीत से किया गया।
प्रमोद तिवारी द्वारा भारत ज्ञान विज्ञान समिति की अवधारणा प्रस्तुत की गई। जबकि अगले चरण में हस्त लिखित पत्रिका पत्रिका “बाल मन” का लोकार्पण किया गया।
इस दौरान आयोजित कविता पाठ का संचालन कक्षा 6 की छात्रा इकरा ने किया, कुल 13 बाल कवित्रियों ने पेड़, भिंडी, पर्यावरण, प्रिय शिक्षिका, बाल मिठाई, मां, पेड़, जंगल की आग आदि विषयों पर कविताएं सुनकर खूब वाह वाही लूटी।
इसके अलावा 8 छात्राओं ने स्वरचित कहानियां सुनकर उपस्थित छात्राओं को ताली बजाने को मजबूर किया।
समूह गीत कदम से कदम मिला के देख लो की प्रस्तुति ने भी खूब वाहवाही लूटी।

मुख्य अतिथि प्रो.आराधना शुक्ला ने बच्चों के कार्यक्रमों की प्रसंशा करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह की अध्यक्ष एम एस सिंह ने सभी संदर्भदाताओं का आभार प्रकट किया साथ ही सुंदर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए सभी बच्चों को बधाई दी।
सुश्री भगवती गुसाई ने सभी का आभार प्रकट किया। 5 मई से 9 मई तक इस कार्यशाला में
किशोरी मंच की अभिव्यक्ति कार्यशाला हुई जिसमें आपकी संवाद के अलावा
करियर की पहचान, किशोरावस्था में संवेदनात्मक विकास, संवेगों से जुड़ी समस्याएं,
नेतृत्व विकास सुर पहचान कहानी लेखन कला, कविता लेखन आदि की जानकारी दी गई।
इसके अलावा खान पान पर छात्राओं के विचार (फास्ट फूड क्यों हानिकारक कहानी के माध्यम से बताया गया)
दिए गए शब्दों पर कविता बनाना (गृह कार्य) के रूप में दिया गया। संचालन वरिष्ठ साहित्यकार नीरज पंत ने किया।
कार्यक्रम में गोपाल सिंह गैड़ा, अशोक पंत, जिला अध्यक्ष डॉ विजया ढोंढियाल,
राज्य सचिव नीरज पंत, समता संयोजिका सुश्री भगवती गुसाँई, राज्य उपाध्यक्ष
प्रमोद तिवारी व  एडम्स इंटर कालेज की समस्त शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।