जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) अल्मोडा में आयोजित ‘कौशलम कार्यक्रम’ के अंतर्गत जनपद स्तरीय कौशलम एक्सपो-2026 में पीएमश्री जीजीआईसी द्वाराहाट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अब विद्यालय देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय कौशलम एक्सपो में प्रतिभाग करेगा।
एक्सपो में शिक्षिका लता अधिकारी एवं अनिता कोठारी के मार्गदर्शन कक्षा 12 की छात्राएं रिया बिष्ट एवं दिया बिष्ट ने हर्बल टी उत्पाद की प्रस्तुति दी।
प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने इस उपलब्धि पर छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि कुल 40 प्रतिभागी विद्यालयों में से प्रथम स्थान प्राप्त करना विद्यालय के लिए बहुत बड़ा गौरव है।
मार्गदर्शक शिक्षिकाओं तथा छात्राओं की इस उपलब्धि पर उन्हें विद्यालय में सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर शिक्षिका चित्रा पांडेय, किरन बिष्ट, डॉ. मंजू रावत, रेनू तिवारी, भावना जोशी, प्रेमा जोशी सहित सभी शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।