shishu-mandir

किसानों के पक्ष में बोले नाना पाटेकर कहा,” सरकार से कुछ मांगो नहीं बल्कि तय करो कि देश की कमान किसके हाथ में देनी है”

Smriti Nigam
4 Min Read

किसान आंदोलन के बीच अब नाना पाटेकर भी किसानों का साथ देते हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने किसानों को यह सुझाव भी दिया है कि उन्हें सरकार से कुछ मांगने की जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें खुद यह बात तय करनी होगी कि देश की कमान किसके हाथ में सौंपनी है।

new-modern
gyan-vigyan

देश में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर भी अब किसानों के पक्ष में है उन्होंने इस बारे में बड़ा बयान दिया है। एक्टर ने किसानों का सपोर्ट किया। नाना ने किसानों से अपना फैसला खुद लेने के लिए कहा और कहा कि सरकार खुद चुननी चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि अब वक्त है कि किसान सरकार से कुछ ना मांगे बल्कि इस देश में किसकी सरकार लानी है यह तय करें। इसी के साथ उन्होंने राजनीति में आने को लेकर भी जवाब दिया।

saraswati-bal-vidya-niketan

‘मैं राजनीति नहीं कर सकता’
नाना पाटेकर हमेशा अपने बिंदास अंदाज को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। किसानों पर हो रहे अन्याय को लेकर उन्होंने हमेशा उनका सपोर्ट किया है। इस बार भी उन्होंने किसानों का पक्ष लिया है और कहा कि80-90% पहले किसान थे,अब किसान 50% हैं। सरकार से अब कुछ मांगो मत। अब तय करो कि सरकार किसकी लानी है। मैं राजनीति में नहीं जा सकता क्योंकि जो पेट में है वही मुंह पर आ जाएगा। वह मुझे पार्टी से निकाल देंगे पार्टी अब बदलते बदलते एक महीने के अंदर सारी पार्टियां खत्म हो जाएगी। यहां आपके यानी हमारे किसान भाइयों के सामने हम दिल की बात कर सकते हैं जो हमें रोज खाना देता है। उसकी किसी को पड़ी नहीं तो हमें अपनी सरकार की क्या पड़ी है।

किसान के रूप में ही जन्म लूंगा’
किसानों से बातचीत करते हुए नाना ने कहा अगर मैं आत्महत्या भी कर लूं तो मैं किस के रूप में ही जन्म लेना चाहूंगा। किसान कभी यह नहीं कहेगा कि मैं किसान के रूप में जन्म नहीं लेना चाहता, हम जानवर की भाषा जानते हैं क्या तुम्हें समय रहते किसान की भाषा नहीं बोलनी आनी चाहिए।

किसानों के समर्थक नाना
आपको बता दे की नाना पाटेकर हमेशा ही किसानों के सपोर्ट में बोलते हैं। नाना ने पहले भी किसानों के द्वारा आत्महत्या पर अफसोस जताया था। उन्होंने एक संस्था भी बनाई थी जो किसानों के पक्ष में काम करती है
नाना के मुताबिक उन्होंने आर्थिक हालात में आत्महत्या करने वाले किसानों की 180 विधवाओं को 15-15 हजार रुपए की मदद भी दी थी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, नाना पाटेकर आखिरी बार ‘द वैक्सीन वॉर’ में नजर आए थे. विवेक अग्निहोत्री के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में उनके साथ पल्लवी जोशी, रायमा सेन और अनुपम खेर भी थे. वहीं नाना जल्द ही ‘लाल बत्ती’ से ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं.

किसान आंदोलन अपडेट
किसानों ने अपने दिल्ली चलो मार्च के लिए एक नया शेड्यूल जारी किया है। किसान नेताओं ने देशभर के किसानों से 6 मार्च को दिल्ली पहुंचने के लिए कहा है। किसान नेताओं ने 10 मार्च को ट्रेन रोको आंदोलन का भी ऐलान किया है। साथ ही सीमाओं पर किसानों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।