morning news — read big news till 9 am only at a click
नाइजीरिया में गनमैनो ने किया दो भारतीय का अपहरण। पुलिस तलाश में जुटी।
रविवार तक भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 98.50 लाख की संख्या को पार कर गये। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक रविवार को समाप्त 24 घंटों में 30,254 नए केस देखे गये। भारत में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 98,57,029 पहुंच गया हैं।
पढ़िये सुबह की बड़ी खबरें (Morning News ) उत्तरा न्यूज के साथ
रविवार को समाप्त हुए सप्ताह में कोरोना वायरस से अभी तक भारत में 93,57,464 लोग ठीक हो चुके है। वही एक्टिव केस 3,56,546 है। कोरोना संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों का प्रतिशत 94.93 है। वह मरने वालों का प्रतिशत 1.45 पहुंच गया है।
किसान आंदोलन — आज किसान आंदोलन के समर्थन में देश व्यापी उपवास रखेगें किसान। समर्थन में आये विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक संगठन।
आप पढ़ रहे है morning news, उत्तरा न्यूज पर
Morning News : पढ़े आज सुबह की बड़ी खबरें,एक नजर में
केन्द्र सरकार द्धारा लागू तीन विवादास्पद कानूनों को लेकर दिल्ली बार्डर में चल रहे आंदोलन के समर्थन में पंजाब के उप महानिरीक्षक (कारागार) लक्षमिंदर सिंह जाखड़ ने इस्तीफ़ा दे दिया है। जाखड़ ने कहा कि आज वह जो भी है किसानी की वजह से ही है। जाखड़ ने बताया कि उनकी 81 वर्षीय मां आज भी खेती करती हैं। और वह उनकी आंखों में आंसू नही देख सकते।
MORNING NEWS :- एक नजर में सुबह की बड़ी खबरें
किसानो और सरकार के बीच आये गतिरोध के लिये सरकार जल्द ही वार्ता की पेशकश कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक पूरे देश भर में किसानों के आंदोलन को मिल रहे समर्थन को लेकर सरकार बैकफुट पर है और इससे उसकी किरकिरी हो रही है। ऐसे में सरकार की कोशिश है कि आंदोलन किसी तरह से खत्म हो हालांकि सरकार तीनो विवादास्पद कानूनों को वापस लेने से साफ तौर पर इंकार कर रही है। और आंदोलनरत किसान तीनों कानूनों को वापस लिये जाने के बाद ही बातचीत की बात कह रहे है।
स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती, देखें विज्ञापन करें आवेदन
नोयडा दिल्ली बार्डर को खोले जाने के फैसले पर किसानों ने अपने नेता की मुखालफत की है। दरअसल भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के बाद रास्ता खोलने का फैसला लिया। लेकिन इनके इस निर्णय को आंदोलन के खिलाफ मानते हुए किसानों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। इसी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप खड़े हो नेरास्ता खोलने का विरोध करते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया। बीकेयू (भानु) के ही दो वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी इस कदम को गद्दारी मानते हुए इस्तीफा दे दिया है।
Morning News :- एक नजर में पढ़े 1 दिसंबर 2020 सुबह की बड़ी खबरें
कोरोनावायरस के हाहाकार के बीच लोगों के बीच में मददगार के रूप में सामने आये बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने फिर एक बार लोगों के दिल जीतने का काम किया है। सोनू सूद ने नौकरी खो चुके लोगों को ई—रिक्शा देने की बात कही है।
पढ़ियें सुबह की बड़ी खबरें (Morning News) उत्तरा न्यूज के साथ
अमेरिका में फाइजर कंपनी को वैक्सीन की मंजूरी मिल गई है। हालांकि यह मंजूरी केवल इमरजेंसी इस्तेमाल के लिये ही दी गई है। कोरोना वैक्सीन के डिस्ट्रीब्यूशन काम को देख रहे जनरल गुस्ताव पर्ना के मुताबिक इस वैक्सीन की 30 लाख डोज का पहला लॉट सप्ताह के अंत तक सभी राज्यों में पहुंच जायेगी।
Coronavirus- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (Jp Nadda) हुए कोरोना संक्रमित
हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज में एडवांस कोरोना के लक्षण मिलने के बाद उन्हे पीजीआई रोहतक में भर्ती करा दिया गया है।। पीजीआई रोहतक के पीआरओ डॉ. गजेंद्र सिंह के अनुसा उनकी हालत स्थिर है, विज को रेमडेसिविर का कोर्स दिया गया है। बताया कि डॉक्टरों की टीम अब यह तय करेगी कि और विज को प्लाज्मा थेरेपी दी जायेगी या नही। हरियाणा के मंत्री अनिल विज की दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है और उपके फेफड़े में आंशिक तौर पर संक्रमण है।
MORNING BREAKING :- एक नजर में सुबह (MORNING) की 10 बड़ी खबरें
- uttarakhand breaking: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
- CBSE Exam 2026-शारदा पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत
- Almora Breaking: जनगणना कार्य में लापरवाही पर शिक्षक को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
- अल्मोड़ा ब्रेकिंग: आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘जहर’ परोसने की तैयारी? पुष्टाहार में मिले कीड़े, सड़े अंडों को देख भड़की कार्यकत्रियां
- cbse 12th result-न्यू मॉडर्न पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा में पलक थापा ने किया स्कूल टॉप
कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

