शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, पेपर लीक सहित अनेक मुद्दों पर घेरा प्रदेश सरकार को दन्यां रामलीला मैदान पर परिवर्तन संकल्प यात्रा पर प्रदेश सरकार पर गरजे कांग्रेसी
दन्यां: दन्या में हुई कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में पूर्व पीसीसी अध्यक्ष करन महरा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मामले में फेल हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, यातायात, पेपर लीक सरीखी तमाम समस्याओं से आम आदमी परेशान है वहीं मंदिरों में हो रही आए दिन चोरी भाजपा की करनी और कथनी को उजागर कर रही है। बीते साढ़े चार सालों में प्रदेश में एक भी कार्य नहीं हुआ है जिसे सरकार की उपलब्धि माना जाय।
उन्होंने प्रदेश के समग्र विकास और जन जन की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने का संकल्प लेने की अपील लोगों से की। उन्होंने महिलाओं से अंकिता भंडारी सहित अनेक बालिकाओं के शोषण का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए सीबीआई जांच की झुनझुना थमा कर चुप बैठी है।
उपस्थित समूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि दस साल पूर्व उनके प्रयासों से गुरड़ाबांज में मुंशी हरिप्रसाद टम्टा शिल्प उन्नयन केंद्र की स्थापना के लिए धनराशि मंजूर हुई थी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस शासन काल में पांच करोड़ रूपए खर्च होने के बाद बीते दस सालों में संस्थान बन नहीं पाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में एक भी बड़ी योजना का शासनादेश बीते साढ़े चार सालों मेंं नहीं हुआ है।
उन्होंने सरकार पर बदले की भावना से कार्य करने और संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप भी लगाया।
सैकड़ों की संख्या में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज गुड्डू, ब्लाक प्रमुख लीला बिष्ट, पूर्व प्रमुख महेंद्र मेर, पीतांबर पांडे, पूरन बिष्ट, दीवान सतवाल, वीरेंद्र मलाड़ा, दीवान राम आर्य, धन सिंह मलाड़ा, प्रशांत भैसोड़ा, कमल बिष्ट आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर दीवान भैसोड़ा, नरेंद्र बनौला, देवेंद्र धौनी, अंकुर कांडपाल, हीरा डोलिया, निरंजन शर्मा, गोपाल चौहान, बीके पांडे, राजेंद्र बिष्ट, मनोज रावत, दिनेश गोस्वामी, पूरन पाटनी, महिपाल प्रसाद, प्रताप राम, हेमा देवी, कुंदन गैडा, हरीश जोशी, नंदाबल्लभ जोशी, गणेश बिष्ट, संजय सिजवाली, वीरेंद्र बिष्ट, साक्षी, मुन्नी देवी, किरन माड़मी, बहादुर राम सहित सभी न्याय पंचायतों और ब्लाकों के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
परिवर्तन संकल्प यात्रा कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पूरन बिष्ट ने किया। पदाधिकारियों ने दावा किया है कि इस अवसर पर आधा दर्जन बीडीसी मेंबर और ग्राम प्रधानों सहित अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस मौके पर भाजपा सरकार के खिलाफ सैकडों कार्यकर्ताओं ने बाजार में रैली निकालते हुए चंदा चोरी ,अंकिता भंडारी हत्याकांड सहित अनेक ज्वलंत मुद्दों को उठाते हुए नारेबाजी की।
कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष जैती नाथ सिंह धानक, धौलादेवी महिपाल आर्य, लमगड़ा मनोज रावत, जागेश्वर बिशन सिंह बिष्ट गणेश बिष्ट ,दिनेश नाथ गोस्वामी तथा चन्दन बोरा आदि उपस्थित रहे।

