अल्मोड़ा। वरिष्ठ साहित्यकार डे केयर संस्था अल्मोड़ा एवं गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर औरगनाइजेशन के सदस्य और कवि विपिन जोशी “कोमल” की माता नंदी जोशी का रविवार को निधन हो गया है।
82 वर्षीय नंदी जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। अपने बड़े पुत्र विपिन के थपलिया स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
नंदी देवी शकुनाखर गिदार थी। विवाह, नामकरण और जनेऊ जैसे मांगलिक कार्यों पर वह कुमाऊं के पारंपरिक कुमाऊंनी संस्कार गीत का गायन करती थीं। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।
उनके तीन बेटों में दूसरे नंबर के पूरन जोशी डाकघर बकस्वाड़ में सेवारत हैं जबकि छोेटे बेटे विनोद जोशी सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। उनके निधन पर हेमचंद जोशी डॉ. गोकुल सिंह रावत, चन्द्र मणी भट्ट, एमसी काण्डपाल, गिरीश चन्द्र जोशी,आनन्द सिंह बगडवाल, डॅा. अरुण पंत लक्ष्मण सिंह ऐठानी डॉ.जे सी दुर्गापाल, नरेंद्र सिंह नेगी, तारा चन्द्र साह, पुष्पा कैड़ा, सुश्री सुनयना मेहरा, रमा भट्ट , धारा बल्लभ पाण्डेय, रीता दुर्गा पाल, चन्द्र शेखर सिह बनकोटी, रमेशचंद्र पाण्डेय, बसन्त बल्लभ पंत, पीएस बोरा, किशोर जोशी एवं राष्ट्रीय दृष्टि हीन संघ अल्मोड़ा के सदस्यों सहित सभी सदस्यों ने शोक व्यक्त किया एवं मृतक आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की है।

