shishu-mandir

सराहनीय निर्णय- मंत्री, अधिकारी तीन माह में सार्वजनिक करें अपनी और परिवार की संपत्ति

editor1
1 Min Read
CM Yogi Adityanath , file photo

उत्तरप्रदेश। उत्तरप्रदेश में सुशासन बनाए रखने के लिए प्रदेश सरकार लगातार निर्णय कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‌ने प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों और आईएएस, पीसीएस अधिकारियों आदि को तीन माह के भीतर अपने और अपने परिवार के सदस्यों की संपूर्ण चल-अचल संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी मंत्रियों को नसीहत भी दी कि शासन के कामकाज में उनके परिवार के सदस्य हस्तक्षेप न करें।

new-modern
gyan-vigyan

मंगलवार को उत्तरप्रदेश के लोकभवन में आयोजित एक विशेष बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि- ‘स्वस्थ लोकतंत्र के लिए जनप्रतिनिधियों के आचरण की शुचिता अति आवश्यक है। इसी भावना के अनुरूप सभी मंत्री शपथ लेने के अगले तीन माह की अवधि के भीतर अपने और अपने परिवार के सदस्यों की समस्त चल-अचल संपत्ति की सार्वजनिक घोषणा करें।’

saraswati-bal-vidya-niketan

बताया गया कि अब सरकार ‘जनता के द्वार’ पहुंचेगी और आगामी विधानसभा सत्र से पूर्व मंत्रियों को प्रदेश भ्रमण का कार्य पूर्ण किया जाएगा। इस हेतु 18 मंत्री समूह गठित किये गये हैं और भ्रमण मंडल निर्धारित किये गये हैं। भ्रमण के दौरान जन चौपाल का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक कैबिनेट मंत्री को एक-एक मंडल की जिम्मेदारी भी दी।