अल्मोड़ा न्यूज़: डॉक्टरों के थोक तबादलों पर भड़की कांग्रेस, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री का फूंका पुतला

अल्मोड़ा। जनपद से भारी संख्या में डॉक्टरों के स्थानांतरण किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल…

almora-congress-protests-doctors-transfer-burns-effigy-of-cm

अल्मोड़ा। जनपद से भारी संख्या में डॉक्टरों के स्थानांतरण किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

25
26


अल्मोड़ा जनपद में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत बड़ी संख्या में चिकित्सकों के तबादले किए जाने से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के बीच जिला कांग्रेस कमेटी अल्मोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया।

almora congress protests doctors transfer burns effigy of cm 1


जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने की आशंका के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में एकत्र होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री का पुतला दहन किया।


“पहाड़ों की स्वास्थ्य सेवा को कमजोर कर रही सरकार” — भूपेंद्र सिंह भोज
पुतला दहन के अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का गंभीर आरोप लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा, कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण पहाड़ों की स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही है।। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जनपद पहले से ही लंबे समय से डॉक्टरों और विशेषज्ञों की कमी से जूझ रहा है।

इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे पर्वतीय जनपद अल्मोड़ा में बड़ी संख्या में डॉक्टरों के तबादले किए जाने से आम जनता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।]। ऐसे में बिना किसी विकल्प के एक साथ इतनी बड़ी संख्या में डॉक्टरों के तबादले कर दिए जाने से जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा जाएंगी]। उन्होंने कहा कि इस अव्यावहारिक फैसले का सीधा और सबसे बुरा असर पहाड़ के गरीब, ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की लाचार जनता पर पड़ेगा।


मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
सड़क पर उतरे कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अस्पतालों में खाली पड़े पदों को भरने और स्वास्थ्य सेवाओं को तुरंत मजबूत करने की मांग की। जिला कांग्रेस कमेटी ने साफ शब्दों में सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जनपद अल्मोड़ा में किए गए चिकित्सकों के इन तबादलों पर तुरंत पुनर्विचार नहीं किया गया और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी और इस आंदोलन को पूरे जिले में और अधिक व्यापक व उग्र रूप देगी।

जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि जनपद अल्मोड़ा में चिकित्सकों के तबादलों पर पुनर्विचार नहीं किया गया तथा स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो कांग्रेस पार्टी जनहित में अपना आंदोलन और अधिक व्यापक करेगी।


प्रदर्शन में ये रहे मौजूद
पुतला दहन में कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेताओं समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज,महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी,पीताम्बर पांडे,आनंद सिंह बिष्ट, एन डी पांडे,राधा बिष्ट महिला जिला अध्यक्ष,गीता मेहरा,बिशन बिष्ट,तारा चंद्र साह,आनंद बिष्ट,दीपक भट्ट, सुरेश लाल,अंबी राम,पारितोष जोशी,निर्मल रावत,देव सिंह कनवाल,दीवान सतवाल,देवेंद्र बिष्ट,विनोद वैष्णव,मयंक बिष्ट,दिनेश पिलख्वाल,दीपेश काण्डपाल, संजय दुर्गापाल,हिमांशु मेहता फेमिना खान, बी.के पाण्डे,पुरन रौतेला,वैभव पांडेय,विकास कुमार,मुकेश कुमार,भैरव गोस्वामी, सुशीला शाह,महेश राजपूत,भानु दुर्गापाल,अमित बिष्ट,रवींद्र टम्टा,संजय रावत,दीवान ढेल,गोविंद सिंह मेहरा,ऋतिक नायल,डॉ मनोज कुमार जोशी,अनिल पाठक,विनोद पाठक, नितिन रावत,मोहन देवली,संजीव कर्मियाल,शशांक बिष्ट,उमेश गुरुरानी,अमन लटवाल,गुंजन चम्याल,वकुल साह,राहुल गुप्ता, गोलू सतवाल,गौरव जोशी,मनोज वर्मा सहित सेंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply