सोशल मीडिया पर फेमस और डांस प्रोग्राम के लिए लोकप्रिय डांसर मनीषा के साथ एक बार फिर लोगों ने मारपीट की। इस बार मारपीट किसी और से नहीं बल्कि उनका कार्यक्रम देखने आए लोगों ने ही की।
मनीषा ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक कई पोस्ट करके इसके बारे में जानकारी दी है। हालांकि उनकी ओर से साझा की गई वीडियो में यह स्पष्ट नहीं है की ये मारपीट क्यों और कहां की गई। बताया जा रहा है कि मनीषा ने एक के बाद एक वीडियो शेयर की।
एक वीडियो में कुछ लोग उनके हाथों में मरहम पट्टी करते हुए भी नजर आ रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में मनीषा के हाथ में प्लास्टर लगा हुआ भी दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं उन्हें उनका एक दोस्त सहारा भी दे रहा है। वहीं एक अन्य वीडियो में कुछ लड़के उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे हैं और जमकर धक्कामुक्की कर रहे हैं।
कई लोगों ने कमेंट किया है कि यह मामला दिल्ली का है। एक कार्यक्रम के दौरान उनके साथ ये हरकते की गई है। वहीं कई लोग अपने कमेंट्स में इस घटनाक्रम को बढ़िया बता रहे हैं तो कई लोग इसे गलत करार दे रहे हैं।
आपको पता दे की डांसर मनीषा के सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है अकेले इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2 मिलियन फॉलोअर्स है। वह अपने बोल्ड वीडियो और डांस के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि उनकी इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग है।