Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

लोक प्रबंध विकास संस्था ने स्कूली बच्चों के लिए आयोजित की निंबध प्रतियोगिता, 358 विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग

Lok Prabandh Vikas Sanstha organized essay competition for school children, 358 students participated अल्मोड़ा, 30 अक्टूबर— लोक प्रबंध विकास संस्था द्वारा ताकुला, हवालबाग एवं भैंसियाछाना…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

Lok Prabandh Vikas Sanstha organized essay competition for school children, 358 students participated

अल्मोड़ा, 30 अक्टूबर— लोक प्रबंध विकास संस्था द्वारा ताकुला, हवालबाग एवं भैंसियाछाना विकासखंड के शिक्षण संस्थानों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


कक्षा चार से कक्षा 12 तक के बच्चों के बीच आयोजित इस प्रतियोगिता में 59 विद्यालयों के 358 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता हेतु आठ केंद्र बनाए गए थे। इन केन्द्रों में कृषि इंटर कॉलेज विजयपुर पटिया, राजकीय इंटर कॉलेज डीनापानी, राज कीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भेटुली, अनूप सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बसोली, राजकीय इंटर कॉलेज सनौली, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गंगलाकोटली, राजकीय इंटर कॉलेज नाई तथा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ताकुला शामिल हैं।

Lok Prabandh Vikas Sanstha organized essay competition for school children, 358 students participated


वरिष्ठ,मध्यम तथा कनिष्ठ वर्ग के लिए विषय क्रमशः स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, मेरा गांव और स्वच्छता तथा घर और विद्यालय में साफ सफाई दिए गए थे संस्था के संचालक ईश्वर जोशी ने बताया की पिछले 26 वर्षों से आयोजित की जा रही इस प्रतियोगिता में बच्चों के विचारों को जानने हेतु विषय प्रतियोगिता स्थल पर ही दिए जाते हैं।


प्रत्येक वर्ग के चार सर्वश्रेष्ठ निबंधों को शीघ्र ही एक समारोह आयोजित कर पुष्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में बसंत मेहता, राम सिंह, पूरन राम, अशोक भोज, सुशील कांडपाल, महेश पंत, दीप्ति भोजक, राजेंद्र भोज, चेतन जोशी, पूजा, लता, हंसी, ललिता आदि ने सहयोग प्रदान किया।