टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ प्रांशु डेनियल के निर्देशन में पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम, ब्लॉक स्तर, ग्राम स्तर पर उतर…

Screenshot 2026 06 19 18 32 57 58 7352322957d4404136654ef4adb64504

वरिष्ठ जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ प्रांशु डेनियल के निर्देशन में पूरे जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम, ब्लॉक स्तर, ग्राम स्तर पर उतर कर राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के लक्ष्य को सफल बनाने हेतु कैंप कर रही है ।

25


इसके तहत ग्राम महत गांव हवालबाग स्वास्थ शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने हिस्सा लिया ।कैंप में 54 लोगों की टी बी स्क्रीनिंग ,हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन द्वारा 51 एक्स-रे ,शुगर की 35 जांच ,ब्लड प्रेशर की निःशुल्क जॉच की गई ।


ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह मेहता के नेतृत्व में ग्रामीण सुबह 10 बजे हरज्यू मंदिर के प्रांगण में एकत्र हुए ।
ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह मेहता ने कहा कि टी बी से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है । यदि किसी को बीमारी से जुड़ी किसी प्रकार की आशंका दिखाई दे तो बलगम की जांच जरूर कराएं ।


क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह मेहता ने कहा कि क्षय रोग पर नियंत्रण के लिए विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है । सबके प्रयास से टीबी रोग पर पूरी तरह नियंत्रण किया जा सकता है ।कार्यक्रम में सीएचओ प्रियंका,आयुष्मान आरोग्य मंदिर चौरा ,एएनएम गीता तिवारी , भुवन चंद्र तिवारी लैब तकनीशियन,प्रधान प्रवीण सिंह मेहता, गोपाल सिंह,पान सिंह, नारायण सिंह, मोहन सिंह, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री रेखा मेहता,आशा वर्कर सना मेहता आदि ग्रामीण शामिल रहे ।


वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक आनंद सिंह मेहता ने कहा कि टीबी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक बैक्टीरिया से होने वाली संक्रामक बीमारी है ।
यह शरीर के किसी भी हिस्से को प्रभावित कर सकती है, लेकिन फेफड़े प्रभावित होने के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं ।


संक्रमित व्यक्ति के खांसने और छींकने के दौरान मुंह-नाक से निकलने वाली बारीक बूंदों से फेफड़े की टीबी फैलती है ।


टी बी का समय पर इलाज होना जरूरी है, छ माह लगातार नियमबध तरीके से दवा का सेवन कर टी बी रोग से जीत हासिल हो सकती है ।
इसलिए टी बी के प्रति जागरूक करना और इसे रोकने के प्रयासों को तेज करना जरूरी है ।


प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ब्लॉक हवालबाग डॉ रंजन तिवारी ने लोगों से अनुरोध किया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ग्राम स्तर पर आ रही है और अधिक से अधिक ग्रामीणों से लाभ लेने का आग्रह किया ताकि हम इस संक्रामक रोग से टी बी मुक्त गांव हासिल कर पाएंगे ।


अब शनिवार को ग्राम कनालबूंगा गांव में निःशुल्क छाती एक्स रे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा ।

Leave a Reply