बजट की कमी से जूझ रही है अल्मोड़ा नगर पालिका

अल्मोड़ा। उत्तराखंड की पुरानी नगर पालिका में शामिल अल्मोड़ा नगर पालिका इन दिनों बजट की कमी से जूझ रही है। जानकारी के अनुसार बजट के…

अल्मोड़ा। उत्तराखंड की पुरानी नगर पालिका में शामिल अल्मोड़ा नगर पालिका इन दिनों बजट की कमी से जूझ रही है। जानकारी के अनुसार बजट के अभाव में विकास कार्य भी प्रभावित होने लगे हैं। हालात यह है पिछली बरसात में ध्वस्त हुए कई रास्तों का अब तक सुधारीकरण नहीं हो सका है वहीं पालिका अपने कर्मचारियों को वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों को समय पर पेंशन और अन्य भुगतान नहीं कर पा रही है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा नगर पालिका के आय के स्रोतों में बढ़ोतरी नहीं हो पाने से पालिका की हालत खराब है। बजट के अभाव में पालिका के ऊपर देनदारी लगातार बढ़ती जा रही है। मार्च 2023 तक ही सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का पालिका के ऊपर एक करोड़ 58 लाख से अधिक का बकाया है। नगर पालिका अध्यक्ष के अनुसार उत्तराखंड शासन और अल्मोड़ा जिला प्रशासन से भी बजट के लिए अनुरोध किया गया है।