Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

जानिए अगर गर्मियों में आप पीते हैं लौकी का जूस तो क्या होता है? और किन बीमारियों से मिलती है निजात

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना काफी जरूरी होता है क्योंकि तेज धूप और लू और अधिक तापमान से शरीर जल्दी…

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना काफी जरूरी होता है क्योंकि तेज धूप और लू और अधिक तापमान से शरीर जल्दी थक जाता है और डिहाइड्रेशन का खतरा बना रहता है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

ऐसे में लौकी का जूस एक बेहद फायदेमंद उपाय है जो न सिर्फ आपके शरीर को ठंडक देता है बल्कि गंभीर बीमारी हो से भी निजात दिलाता है।


लौकी का लगभग 92% पानी से भरपूर होता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन बी, पोटेशियम, आयरन और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व भी होते हैं इसका जूस शरीर को अंदर से ठंडक पहुंचाने के काम आता है।


गर्मी के मौसम में शरीर जल्दी थकता है और उसे एनर्जी भी ज्यादा चाहिए होती है। ऐसे में ठंडा लौकी का जूस पीने से शरीर को ताजगी और ऊर्जा मिलती है या हीट वेव से भी आपको बचाती है।


लौकी में फाइबर भी भरपूर मात्रा में होता है जो पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। इसके जूस का नियमित सेवन करने से कब्ज, गैस और अपाचित जैसे समस्याओं से राहत मिलती है।


लौकी का जूस ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करता है इसमें कम कैलोरी और लो ग्लिसमिक इंडेक्स होता है जिससे डायबिटीज के रोगी सेहतमंद बने रहते हैं।


लौकी में पोटेशियम की मात्रा भी अधिक होती है जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इससे हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है।


शरीर के बढ़ते वजन को कम करने के लिए भी आप लौकी का जूस पी सकते हैं। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और आप ओवर ईटिंग नहीं करते हैं जिससे आपका वेट लॉस हो जाता है।


लौकी का जूस स्किन की चमक बढ़ाता है और मुंहासों को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन्स बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं।