IPL 2024 -मुंबई और पंजाब का मुकाबला आज, दोनों टीमें देती हैं एक-दूसरे को कड़ी टक्कर

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

पंजाब के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल का 33वां मुकाबला मेज़बान पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

new-modern

अंक तालिका पर सबसे नीचे है दोनों टीमें

पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमें  इस सीजन 6 मुकाबलों में 2 जीत के साथ अंक तालिक क्रमश आठवें और नौवें स्थान पर है। बता दें, जहां पंजाब किंग्स ने अपने पिछले दोनों मुकाबले (राजस्थान और हैदराबाद) से हारे हैं तो वहीं मुंबई इंडियंस भी अपने पिछले मुकाबले में सीएसके से हारकर चुकी है।

कांटेदार है हेड टू हेड मुकाबला

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का आईपीएल में ‘हेड तो हेड’  मुकाबला कांटेदार है। दोनों टीमें एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती है। पंजाब और मुंबई ने अब तक एक-दूसरे के खिलाफ 31 मैच खेले हैं; जिसमें मुंबई ने 16 तो पंजाब ने 15 में जीत दर्ज की है। 5 बार की चैंपियन मुंबई के खिलाफ पंजाब का हाई स्कोर 230 है तो वहीं मुंबई का पंजाब के खिलाफ 223 है।