श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर हुआ पौधरोपण

पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इस अवसर पर छात्राओं को श्रीदेव…

Screenshot 2026 07 26 16 28 01 03 7352322957d4404136654ef4adb64504


पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज द्वाराहाट में श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इस अवसर पर छात्राओं को श्रीदेव सुमन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
साथ ही विद्यालय में वृहद पौधरोपण रोपण किया गया।

25
26


शनिवार को हुए इस कार्यक्रम में विद्यालय में बस्ता रहित दिवस तथा प्रतिभा दिवस के तहत भी विविध गतिविधियां आयोजित की गयी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के तहत साइंस लैब एवं कंप्यूटर लैब , पर्यावरण के तहत क्यारी निर्माण एवं विद्यालय परिसर में स्थित वृक्षों की जानकारी तथा सांस्कृतिक गतिविधि के तहत लोक संस्कृति की जानकारी दी गयी। बस्ता रहित दिवस की गतिविधियां भावना जोशी के निर्देशन में आयोजित की गयी। प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने अपने वक्तव्य में श्रीदेव सुमन के राजशाही के खिलाफ अहिंसात्मक आंदोलन के बारे में बताते हुए उनके बलिदान को नमन किया। उन्होंने बस्ता रहित दिवस कार्यक्रम को छात्रोपयोगी बताया।


इस अवसर पर लता अधिकारी,चित्रा पांडेय, माया मेहरा, किरन बिष्ट,डॉ मंजू रावत,दीपा घुघत्याल,रेनू जोशी, अनीता कोठारी, रेनू तिवारी, प्रेमा जोशी, तनुजा,लता कांडपाल, दीपा उपाध्याय , बबीता, प्रवीना आर्या सहित पूरा विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

इधर राजकीय इण्टर कॉलेज कमलेश्वर में श्रीदेव सुमन शहीद दिवस एवं कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित हरिशयनी एकादशी के पावन अवसर पर एक वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ राष्ट्र के वीर सपूतों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान का स्मरण करना था।

743310


प्रधानाचार्य खजान चन्द्र काण्डपाल ने श्रीदेव सुमन के त्याग एवं कारगिल के अमर शहीदों के शौर्य को नमन करते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्रप्रेम, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का आह्वान किया।
मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान हरीश राम रहे जबकि संचालन नरेन्द्र सिंह बनकोटी ने किया।

Leave a Reply