shishu-mandir

होटल व्यवसायी मिले जिलाधिकारी से

Newsdesk Uttranews
1 Min Read

अल्मोड़ा। विगत दिवस होटल रिजार्ट एंड पेइंग गेस्ट एशोसियेशन के पदाधिकारियो ने  जिलाधिकारी से मुलाकात की। अल्मोड़ा के नव आगंतुक जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया का स्वागत करते हुए पदाधिकारियों ने संगठन द्वारा पर्यटन के क्षेत्र मे किये जा रहे प्रयासों के बारे में बताते हुए साथ ही पर्यटन व्यवसायियों को आ रही समस्याओं से भी अवगत कराया। मुख्य रूप से पदाधिकारियों ने नव दुर्गा सर्किट को डेवलप करनी मांग की। गौरतलब है कि सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की पहचान नव दुर्गा से होती है। यहा पर नगर के हर कोने में दुर्गा के मंदिर स्थित है। नगर की चोटियों पर बानड़ी देवी, कसारदेवी, डोली डांडा, स्याहीदेवी के साथ ही नगर में 5 देवियों के मंदिरों के कारण इसे नवदुर्गा का नगर भी कहा जाता है। जिलाधिकारी ने पर्यटन संबंधित सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन देने के साथ ही पर्यटन के विकास के लिए नई योजनाओं के क्रियान्यवन करने पर बल दिया। शिष्टमंडल में एशोसियेशन के अध्यक्ष राजेश बिष्ट, सचिव हरीश जोशी, अरूण वर्मा, मोहन सिंह रायल, पूरन सिंह अधिकारी, हेम चन्द्र गुरूरानी आदि मौजूद रहे।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan