shishu-mandir

टैक्सी यूनियन ने सरकार पर लगाया विवेकहीन निर्णय लेने का आरोप

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

टैक्सी यूनियन ने सरकार पर लगाया विवेकहीन निर्णय लेने का आरोप
माल रोड में किया प्रदर्शन
अल्मोड़ा- टैक्सी यूनियन ने सरकार पर स्पीड गवर्नर सहित अन्य समस्याओं पर विवेकहीन निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं|
मालरोड पर टैक्सी चालकों ने प्रदर्शन किया और जल्द ही आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी| उन्होंने कहा कि केएमओयू पिछले 10 दिन से हड़ताल पर है लेकिन मांगों की अनदेखी की जा रही है|
हड़ताल के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन मुस्किल हो गया है| लोग वाहनों के इंतजार में भटकते रहे|
प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष शैलेन्द्र तिलारा, उपाध्यक्ष गणेश बिष्ट, अनूप लटवाल, किशन सहित अनेक टैक्सी संचालक मौजूद थे|

new-modern
gyan-vigyan