Pithoragarh- ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों ने हर्षोल्लास से मनाई होली

editor1
1 Min Read
Screenshot-5

पिथौरागढ़। जनपद में शनिवार को होली सम्पन्न होने के बाद पिथौरागढ़ पुलिस ने भी हर्षोल्लास के साथ होली मनाई। होली पर्व शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने को पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचूला विनोद कुमार थापा और क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन सुमित पाण्डे के नेतृत्व में पुलिस ड्यूटी पर मुस्तैद रही।

holy-ange-school

आम जनता द्वारा होली पर्व सम्पन्न करने के बाद ड्यूटी पूरी कर सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने होली मनाई। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने उनके साथ होली मनाते हुए सबको शुभकामनायें दीं। पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में पुलिस कर्मियों के परिवार वालों ने भी धूमधाम से होली मनाई।

ezgif-1-436a9efdef
Joinsub_watsapp