Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

यहां अनियंत्रित होकर पिकअप गिरी गहरी खाई में, एसएफआरएफ टीम चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

देहरादून स्थित कालसी में एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना एसडीआरएफ टीम को दी गई। मौके पर पहुंची टीम…

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

देहरादून स्थित कालसी में एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना एसडीआरएफ टीम को दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने चालक को सकुशल रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह लगभग 06:32 बजे, यह हादसा हुआ। थाना कालसी से सूचना प्राप्त हुई कि धमौक, दुर्गा मंदिर के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस सूचना को तुरंत पोस्ट डाकपत्थर को अवगत कराया गया। उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में एक रेस्क्यू टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचने के बाद पाया गया कि पिकअप वाहन (HP63E 2289) खाई में गिर गया था। वाहन में केवल एक व्यक्ति सवार था । टीम के द्वारा चालक को रेस्क्यू कर घायल अवस्था में निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया। घायल व्यक्ति का नाम मानसा, पिता फकीर, उम्र 21 वर्ष है।