चौखुटिया में ऑपरेशन स्वास्थ्य के आंदोलनकारी नवीन तिवारी का निधन, हल्द्वानी के अस्पताल में ली अंतिम सांस

चौखुटिया में कुछ माह पूर्व हुए ऑपरेशन स्वास्थ्य के दौरान आमरण अनशन पर बैठने के साथ ही पूरे आंदोलन में सक्रिय रहे नवीन तिवारी का…

Naveen Tiwari file photo


चौखुटिया में कुछ माह पूर्व हुए ऑपरेशन स्वास्थ्य के दौरान आमरण अनशन पर बैठने के साथ ही पूरे आंदोलन में सक्रिय रहे नवीन तिवारी का निधन हो गया है ।

25
26


हाट निवासी श्री तिवारी एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी में भर्ती थे, वहीं तड़के सुबह दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली है ।
उन्हें बचाने के लिए लोगों ने तन, मन, धन से सहयोग करने के साथ ही प्रार्थना भी की परन्तु कोई जतन काम नहीं आया।


यह दुखद सूचना वरिष्ठ पत्रकार व हमारा मंच हमारी बात के संयोजक हेम कांडपाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की है।


वह क्षेत्र में होने वाली रामलीलाओं में भी विभिन्न पात्रों का अभिनय करते थे। उनके निधन पर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

646274

Leave a Reply