shishu-mandir

Haldwani— आरटीआई कार्यकर्ता और समाजसेवी गुरविंदर सिंह चड्ढा का आकस्मिक निधन

Newsdesk Uttranews
2 Min Read

आरटीआई कार्यकर्ता और समाजसेवी गुरविंदर सिंह चडढा का आकस्मिक निधन

हल्द्वानी (Haldwani)। जाने माने आरटीआई कार्यकर्ता और समाजसेवी गुरविंदर सिंह चड्ढा का आकस्मिक निधन हो गया है। बुधवार तड़के 2:30 बजे के आसपास उन्हे अचानक खांसी हुई और इसके बाद उनका देहांत हो गया।

new-modern
gyan-vigyan

गुरविंदर सिंह चड्ढा आरटीआई कानून के माध्यम से गलत कार्यो के खिलाफ आवाज उठाते थे और वह गरीब गुरबों की मदद के लिये हमेशा तत्पर रहते थे।

saraswati-bal-vidya-niketan

अल्मोड़ा: दीपावली को लेकर अग्निशमन विभाग अलर्ट (Fire department alert), नगर के फायर हाइड्रेंट का किया ​निरीक्षण

चाहें पिथौरागढ़ जैसे सीमांत जिले से आने वाले कोई गरीब हो या हल्द्वानी (Haldwani) के कोई वंचित गुरविंदर सिंह चड्ढ़ा के घर के दरवाजे हमेशा गरीबों और वंचितों के लिये खुले रहे।

आरटीआई कार्यकर्ता चड्ढा के आकस्मिक निधन से हर कोई शोक में डूबा हुआ हैै। उनके निधन पर आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर करगेती, वरिष्ठ पत्रकार राजीव लोचन साह, जगमोहन रौतेला, चंद्रेशेखर जोशी आदि ने शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार दिन में 3 बजे राजपुरा मुक्ति धाम हल्द्वानी (Haldwani) में होगा।

अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर(ssj campus) के छात्र संघ अध्यक्ष व छात्र के बीच धक्का—मुक्की, कोतवाली तक पहुंचा मामला

उत्तरा न्यूज परिवार आरटीआई कार्यकर्ता और समाजसेवी गुरविंदर चडढा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है और उनके परिवार को इस अथाह शोक को सहन करने की प्रार्थना करता हैै।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें