सपेरा गैंग के काले कारनामों का पर्दाफाश, 25 लाख के जेवरातों के साथ 3 गिरफ्तार

जनपद नैनीताल में बंद घरों को निशाना बनाने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के…

sapera-gangs-dark-deeds-exposed-3-arrested

जनपद नैनीताल में बंद घरों को निशाना बनाने वाले एक अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत हल्द्वानी और मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिद्वार निवासी तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 25 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन बरामद हुए हैं।


दो बड़ी चोरियों का एक साथ खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 चोरो को मय सामान के साथ बेलबाबा मंदिर के पास से पकड़ लिया। बताते चले कि हरिपुर मोतिया हल्द्वानी निवासी मनोज कुमार जोशी के घर से 1 मई को भारी मात्रा में जेवरात चोरी हुए थे,वही कृष्णा पुरम मुखानी क्षेत्र से 30 अप्रैल को लक्ष्मण सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और आभूषण चुरा लिए थे।


सीसीटीवी बना मददगार
एसएसपी के आदेश पर एसपी सिटी मनोज कत्याल और सीओ अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर हरिद्वार नंबर की एक संदिग्ध बाइक दिखाई दी। ठोस सुराग मिलने पर पुलिस ने 9 मई को बेल बाबा मंदिर के पास से घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को दबोच लिया।


सपेरे बनकर करते थे रैकी
पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। पुलिस को पूछताछ में तीनों ने बताया कि वे मूल रूप से हरिद्वार की सपेरा बस्ती के रहने वाले हैं और सपेरे का काम करते हैं। वे नैनीताल घूमने के बहाने आए थे और हल्द्वानी के एक होटल में रुककर दिन में बंद घरों की ‘रैकी’ करते थे, फिर रात में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।


गिरफ्तार अभियुक्त प्रदीपनाथ उर्फ मंदीप (20 वर्ष), निवासी- घोसीपुरा, हरिद्वार,रोहितास उर्फ पोपे (21 वर्ष), निवासी- घोसीपुरा, हरिद्वार और गुरविंदर (20 वर्ष), निवासी- घोसीपुरा, हरिद्वार के रहने वाले है। गुरविंदर का का पुराना आपराधिक इतिहास भी पता चला है।


पुलिस ने तीनो आरोपियों के पास से सोने के हार, मंगलसूत्र, चैन, अंगूठी, पौची के दाने और चांदी के कमरबंद व कटोरे सहित करीब 25 लाख रुपये का माल बरामद किया है। इस शानदार सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है।
पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक रोहिताश सागर, चौकी प्रभारी टीपीनगर मनोज कुमार, थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी और उनकी पूरी टीम शामिल रही।

Leave a Reply