दुखद- समाचार पत्र वितरक दीवान सिंह मेहता का निधन, अनेक लोगों ने जताया शोक

उत्तरा न्यूज डेस्क
1 Min Read

new-modern

अल्मोड़ा:- हवालबाग के महतगांव निवासी वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता व समाचार पत्र वितरक दीवान सिंह मेहता का निघन हो गया है|

वह 81 वर्ष के थे, अपने पैतृक गांव महतगांव में उन्होंने आखिरी सांस ली| स्वर्गीय मेहता को ग्रामीण क्षेत्रों तक समाचार पत्र पहुंचाने का श्रेय जाता है उन्होंने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में उस दौर में अखबार पहुंचाए जब स्थितियां काफी जटिल थी|वह अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं| उनके बड़े पुत्र सुरेन्द्र कोसी में व्यवसायिक प्रतिष्ठान चलाते हैं|

स्वर्गीय मेहता के निधन पर कोसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष शिवराज सिंह बिष्ट, नवीन जोशी, दिनेश जोशी, प्रकाश बिष्ट, पूरन पांडे, मोहन बिष्ट,एलडी जोशी सहित अनेक व्यापारियों ने गहरा शोक जताया है|


इधर जिलापंचायत सदस्य महेश नयाल व महेन्द्र सिंह बिष्ट ने भी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है|