अल्मोड़ा में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पैदल मार्च कर जताया आक्रोश

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब अल्मोड़ा। युवा कांग्रेस अल्मोड़ा ने शनिवार को एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के…

Youth congress

25
26

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार से मांगा जवाब

अल्मोड़ा। युवा कांग्रेस अल्मोड़ा ने शनिवार को एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के मुद्दे को लेकर जोरदार प्रदर्शन एवं पैदल मार्च निकाला गया।


कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और पोस्टर लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की तथा एथेनॉल मिश्रण के संबंध में सरकार से स्पष्ट जवाब देने की मांग उठाई।


नगर अध्यक्ष गौरव जोशी ने कहा कि पिछले कुछ समय से आम जनता, वाहन चालकों, किसानों और व्यापारियों से बातचीत के दौरान एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर अनेक शिकायतें सामने आई हैं।

लोगों का कहना है कि कुछ वाहनों में माइलेज कम हुआ है, इंजन के प्रदर्शन में दिक्कतें आई हैं तथा रखरखाव का खर्च बढ़ा है। यदि इन शिकायतों में तथ्य हैं, तो सरकार को इस विषय पर वैज्ञानिक एवं पारदर्शी जानकारी सार्वजनिक करनी चाहिए और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

कहा कि यदि सरकार नई E20 गाड़ियों के लिए इथेनॉल युक्त पेट्रोल दे रही है तो पुरानी गाड़ियों के लिए बिना एथेनॉल मिश्रण वाला पेट्रोल उपलब्ध करना चाहिए जिससे पुरानी गाड़ियां खराब ना हो और जनता की जब ना काटे।


प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे लगाए और कहा कि यदि जनता की चिंताओं का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन और तेज किया जाएगा।


इस मौके पर पूर्व प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस गोपाल भट्ट, प्रदेश सचिव प्रदीप बिष्ट, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस किरन आर्या, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस विक्रम सिंह फर्त्याल, नगर अध्यक्ष युवा कांग्रेस गौरव जोशी, फेमिना खान, छात्र संघ कोषाध्यक्ष विनय कनवाल, विशाल पड़ियार, आशीष संतोलिया, रोहित पंत, अर्जुन सिंह, अमित रावत, विशाल आर्य, मोहित सकलानी आदि युवा कांग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply