Corona से जंग में आगे आया स्व. धनगिरी गोस्वामी स्मृति ट्रस्ट, दिये 60 आक्सीजन कंसंट्रेटर से मिलेगी बड़ी मदद ​

बागेश्वर, 17 मई 2021कोरोना (Corona) महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए इससे निपटने ​के लिये स्वंयसेवी संस्थायें भी आगे आ रही है। स्व. धनगिरी…

बागेश्वर, 17 मई 2021
कोरोना (Corona) महामारी के बढ़ते खतरे को देखते हुए इससे निपटने ​के लिये स्वंयसेवी संस्थायें भी आगे आ रही है। स्व. धनगिरी गोस्वामी स्मृति ट्रस्ट की ओर से 60 आक्सीजन कंसंट्रेटर बागेश्वर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराये गये है।

जिलाधिकारी विनीत कुमार ने स्व. धनगिरी गोस्वामी स्मृति ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण के संकट की इस घड़ी में उपलब्ध कराये गये आक्सीजन कंसंट्रेटर कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों के उपचार हेतु सहायक सिद्ध होंगे और इससे आक्सीजन की कमी नहीं होगी। ट्रस्ट के प्रतिनिधि की ओर से कहा गया कि भविष्य में आवश्यकता होने पर और आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराये जायेगे।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

यह भी पढ़े..

Corona impact- पिथौरागढ़ में रविवार को भी पूरी तरह बंद रहा बाजार

Corona Update- उत्तराखण्ड के अस्पतालों में बेड की स्थिति, टेस्ट स्टेटस यहां देखें आनलाइन

जिलाधिकारी ने बताया कि बागेश्वर जनपद में आक्सीजन की कमी न हो इसके लिए आक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने में भी ट्रस्ट का सहयोग लिया जा रहा है। कहा कि जनपद में जल्द से जल्द ही आक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित हो जायेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जनपद में आक्सीजन की किसी प्रकार की कोई कमी न हो इसके लिए आक्सीजन सिलेण्डर एवं कन्संट्रेटर निरंतर बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनपद में 78 जम्बो सिलेण्डर पूर्व में ही उपलब्ध थे तथा 24 जम्बो सिलेण्डर आज जनपद में उपलब्ध हो जायेंगे, जिनकी संख्या 102 हो जायेगी तथा जनपद में 170 आक्सीजन कंसंट्रेटर उनलब्ध है। कहा कि बी टाईप में आक्सीजन सिलेण्डर 117 है, तथा 10 और आक्सीजन सिलेण्डर आज जनपद को उपलब्ध हो जायेगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे है।

स्व. धनगिरी गोस्वामी स्मृति ट्रस्ट की ओर से रेखा गोस्वामी, संयोजक अशोक लोहनी एवं जितेन्द्र ने जिलाधिकारी को कंसंट्रेटर प्रदान किये। जिलाधिकारी की रेखदेख में आक्सीजन कंसंट्रेटर का डेमो देखा गया।

यह भी पढ़े..

Uttarakhand corona Update- 4496 नये मामले,181 ने तोड़ा दम

अल्मोड़ा में Corona का कहर, 3 और ने तोड़ा दम

मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. बीडी जोशी, उप जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह, महाप्रबन्धक उद्योग जीपी दुर्गापाल, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. बी.के. सक्सैना, जिला पूर्ति अधिकारी अरूण कुमार वर्मा, डाॅ. एनएस टोलिया, डाॅ. प्रमोद जंगपांगी, अशोक लोहनी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/videos