Almora news: सल्ट में खाई में गिरी कार

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के सल्ट में रविवार शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस हादसे में कार में सवार 3 लोग घायल गए। जानकारी अनुसार सल्ट…

almora-car-falls-ditch-in-salt

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के सल्ट में रविवार शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस हादसे में कार में सवार 3 लोग घायल गए।


जानकारी अनुसार सल्ट थाना क्षेत्र के लैना डडरिया के पास रविवार शाम करीब 6 बजे कार संख्या- HR26 EX-8497 जो लैना डडरिया से मौलेखाल बाजार की ओर आ रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार कुछ दूरी पर पेड़ से टकराने के बाद रुक गयी।


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार हादसे में पवन सिंह (26) पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम सौलती हरड़ा सल्ट, अजय रावत (25) पुत्र देवेंद्र सिंह रावत, निवासी ग्राम स्याली लैना डडरिया गंभीर रूप से घायल हो गए है। जबकि एक व्यक्ति मामूली रूप से चोटिल है।


सूचना पर सल्ट थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। तीनों घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से कार से बाहर निकाल सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद सीएचसी देवायल में भर्ती कराया।