shishu-mandir

होली महोत्सव से सरोबार हुई सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा

Newsdesk Uttranews
5 Min Read

अल्मोड़ा, 12 मार्च 2022- महिला कल्याण संस्था अल्मोड़ा द्वारा आयोजित होली महोत्सव के द्वितीय दिवस अल्मोड़ा के प्राचीन सिद्वनौला मन्दिर से होली सांस्कृतिक जुलूस का भव्य आयोजन किया गया।

new-modern
gyan-vigyan


सांस्‍कृतिक जुलूस में बाहर से हल्द्वानी, नैनीताल, भवाली से दो महिला टीमों, बागेश्वर, रानीखेत की महिला होली टीमों के साथ अल्मोडा़ नगर की स्यूनराकोट, जौहार कालॊनी, जाखनदेवी, कर्नाटकखोला की महिला टीमों ने जुलूस में कर्णप्रिय खड़ी होली गायन, स्वांग की बेहतरीन प्रस्तुति देकर अल्मोड़ा नगर को होली के रंगों में सरोबार कर दिया।

saraswati-bal-vidya-niketan


शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा ने सांस्कृतिक जुलूस का उद्घाटन किया इस दौरान सांस्कृतिक जुलूस में विक्टोरिया क्लब और नगर व्यापार मण्डल ने जलपान और फलों का वितरण करके महिला होल्यारों का स्वागत किया।
अबीर गुलाल रंगों से सरोबार होकर सांस्कृतिक जुलूस कार्यक्रम स्थल नन्दादेवी परिसर में पंहुचा।


सांस्कृतिक जुलूस के नन्दादेवी मां नन्दादेवी परिसर में पंहुचने के बाद महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित होली महोत्सव में महिला टीमों द्वारा होली गायन ऒर वर्तमान में सामाजिक बुराईयों ऒर आम जनता में जन चेतना जागृत करने के लिए स्वांग के माध्यम जागरूक करने की सुन्दर पहल करके मॊजूद सॆकड़ों दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।


होली महोत्सव के शुभारंभ में संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल ने महिला कल्याण संस्था के द्वारा कराये जा रहे कार्यों का विवरण रखा ऒर होली महोत्सव के आयोजन को कराकर उनकी संस्था महिलाओं को उचित सम्मान देने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।


नव निर्वाचित विधायक मनोज ने किया दूसरे दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन
द्वितीय दिवस के होली महोत्सव का शुभारंभ अल्मोड़ा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक मनोज तिवारी ने दीप प्रज्जवलन कर आरम्भ किया। उन्होंने समस्त जनता को रंगोत्सव पर्व महाहोली की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए महिला कल्याण संस्था द्वारा आयोजित होली महोत्सव के सफल आयोजन के लिए संस्था के पदाधिकारियों को शाबासी देते हुए होली पर्व की ऐतिहासिक धरोहर को संजोने के लिए किये गये प्रयासों की प्रशंसा करते हुए होली महोत्सव को अल्मोड़ा के लिए ऐतिहासिक गॊरव बताया, उन्होंने सभी महिला होली टीमों ऒर महिला होल्यारों सहित कार्यक्रम में मॊजूद दर्शकों को होली पर्व की शुभकामनाएँ दी।


होली महोत्सव के निर्णायक मण्डल में वरिष्ठ रंगकर्मी नवीन बिष्ट, मनमोहन चौधरी, भाष्कर साह, अखिलेश थापा, संगीता जोशी, मनीषा भट्ट आदि ने प्रत्येक प्रतियोगी होली टीम को प्रदर्शन के आधार पर चयनित किया।


होली महोत्सव का संचालन समिति उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय एवं सचिव पुष्पा सती ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष अरबन बॆंक आनन्द बगडवाल द्वारा की गयी।


महोत्सव में विशिष्ट अतिथि जिला पूर्ति अधिकारी दिव्या पाण्डेय, अतिथि के तौर पर अल्मोड़ा जन अधिकार मंच के संयोजक त्रिलोचन जोशी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति रघु तिवारी, वरिष्ठ व्यापारी प्रकाश रावत, समाजसेवी सुनीता वर्मा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, कोषाध्यक्ष नगर व्यापार मण्डल कार्तिक साह, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, अध्यक्ष रेडक्रास सोसायटी मनोज सनवाल, पंकज वर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव परितोष जोशी, मनोज वर्मा, राधा बिष्ट , लीला जोशी, स्मिता जोशी, नगर व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष अनीता रावत सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे।


महिला कल्याण संस्था की अध्यक्ष रीता दुर्गापाल, उपाध्यक्ष मीता उपाध्याय, सचिव पुष्पा सती, दीपा सतीश जोशी, अनुराधा अग्रवाल, ममता चॊहान, मंजू जोशी, अंजू अग्रवाल, सरला बिष्ट, आशा पन्त, चन्द्रा अग्रवाल, अदिति अग्रवाल, मंजू रावत, आशा कर्नाटक, इन्द्रा लोहनी, राधिका जोशी, रमा जोशी, दीपा जोशी, अनीता रावत आदि कार्यक्रम को सफल बनाने में जोर शोर से जुटे रहे।


यह टीमें रही सर्वश्रेष्ठ
होली महोत्सव में आयोजित सांस्कृतिक जुलूस में माँ भवाली होली महिला टीम द्वारा प्रथम स्थान , माँ नन्दा सुनन्दा महिला टीम भवाली द्वारा द्वितीय स्थान , महिला होली टीम हल्द्वानी तृतीय स्थान एंव महिला होली टीम बागेश्वर ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।


होली महोत्सव में विभिन्न महिला होली टीमों द्वारा मंच में होली गायन एंव स्वांग प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया था। मां नन्दा सुनन्दा महिला होली टीम ने प्रथम स्थान , स्यूनराकोट महिला होली टीम ने द्वितीय, जाखनदेवी महिला होली टीम ने तृतीय स्थान ऒर महिला होली टीम नैनीताल ने चतुर्थ एंव जॊहार महिला होली टीम ने पंचम स्थान प्राप्त किया।


मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी ने सांस्कृतिक जुलूस में विजेता ऒर प्रतिभाग करने वाली होली टीमों को नकद पुरस्कार एंव होली गायन एंव स्वांग प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रतीक चिन्ह भेंट कर पुरस्कार वितरण किये ।