अगले 3 घंटों में उत्तराखण्ड के 12 जिलों में बिजली कड़कने के साथ तेज़ बारिश और आंधी-तूफ़ान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में प्री-मानसून और मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए एक नया तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान (नाउकास्ट)…

heavy-rain-and-snowfall-continues-weather-of-the-state-will-clear-from-april-14

देहरादून। उत्तराखंड में प्री-मानसून और मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों के लिए एक नया तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान (नाउकास्ट) जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी ताज़ा अपडेट के मुताबिक, अगले 3 घंटों में यानी 1 जुलाई 2026 की सुबह 6:02 बजे से लेकर सुबह 9:02 बजे तक प्रदेश के 12 जिलों में मौसम का मिजाज तेजी से बिगड़ने की आशंका है।

25
26


अगले 3 घंटों में अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौडी गढ़वाल, पिथौरागढ, रूद्रप्रयाग, टेहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार है। खासकर बड़कोट, गंगोत्री के अलावा केदारनाथ,सोनप्रयाग, मसूरी, चकराता, रुड़की, कोटद्वार, राम नगर, खटीमा, हल्द्वानी, मुक्तेश्वर, काशीपुर, रुद्रपुर, सितारगंज,तथा आस पास के क्षेत्रो में बिजली कड़कने और तेज़ बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से एहतियात बरतने की अपील की है।


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस दौरान पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज बिजली कड़कने, मूसलाधार बारिश होने और तेज आंधी-तूफ़ान आने की प्रबल संभावना के साथ ही बिजली कड़कने और तेज़ बारिश के साथ आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है। खासकर चारधाम यात्रा रूटों और संवेदनशील पहाड़ी रास्तों पर सफर करने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है।


यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए सलाह:
अगले 3 घंटों के दौरान इन सभी क्षेत्रों और इनके आस-पास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

Leave a Reply