shishu-mandir

Corona- चीन में फिर लौटा कोरोना, कोरोना केसो के कारण कई शहरो में लगाया गया लॉकडाउन

editor1
1 Min Read

बीजिंग। चीन में फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है जिसके चलते देश के कई इलाकों में लॉकडाउन लगा दिया गया है। पिछले 24 घंटे में चीन में 5.280 नए मामले दर्ज हुए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन के 13 शहरों और काउंटियों में लॉकडाउन लगा दिया गया है।

new-modern
gyan-vigyan

जानकारी के मुताबिक वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का नया स्वरूप देश में फैल चुका है। कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित जिलिन प्रांत से सामने आ रहे है। इसके अलावा शेनझेंग प्रांत में भी सख्त पाबंदियां लगा दी गई है।

saraswati-bal-vidya-niketan

चीन के औद्योगिक शहर शंघाई में कड़े नियम एक बार फिर से आवासीय इलाकों और ऑफिस परिसर में लागू कर दिए गए हैं। शहर में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिलिन प्रांत में अस्थायी अस्पताल का निर्माण शुरू किया गया है।