अच्छी पहल : कोरोना (corona)के हाहाकार के बीच अल्मोड़ा में व्यापार मंडल आया आगे — नि:सहाय लोगों को दिया जायेगा भोजन व राशन

Newsdesk Uttranews
3 Min Read

new-modern
corona ke hahahkar ke beech logo ki madad ke liye vyapar mandal aaya age
व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा और संयुक्त महामंत्री विनीत बिष्ट

अल्मोड़ा। कोरोना (corona) के हाहाकार के बीच अल्मोड़ा में व्यापार मंडल नि:सहाय लोगों की मदद के लिये आगे आया है। इनके भोजन व राशन की व्यवस्था जिला व्यापार मंडल द्वारा की जायेगी।

जिला व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष हरेंद्र वर्मा और संयुक्त महामंत्री विनीत बिष्ट ने एक संयुक्त वक्तव्य में यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन व आपदा प्रबंधन के अधिकारियों से वार्ता के बाद शहर में नि:सहाय लोगो के लिए भोजन आदि की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया है। और इसके लिए अलग अलग जगह के लिए लोगो को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो गरीब लोगों के भोजन के लिए राशन आदि की व्यवस्था करेंगे।

अगर आपके आसपास कोई ऐसा है जिसे मदद की जरूरत है तो आप इन नंबरो में से किसी एक नंबर पर संपर्क कर सकते है।

जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम 05962-237875,237874 के अलावा हरेंद्र वर्मा 9058089300, बहादुर सिंह मनकोटी 9412093636आशीष वर्मा, दीप जोशी 9412927958, कमल गुप्ता 9368067033,विनीत बिष्ट 9927327776, त्रिलोचन जोशी 8126514024, कपिल मल्होत्रा 9412908090, दीपक वर्मा 9557110312,रोहित साह 9058026191 मनोज जोशी, 9410741427, नीरज साह 7579168009,नारायण बिष्ट 9411517088, दिनेश मठपाल 9412924560, कमल वर्मा 9412907811 से भी संपर्क किया जा सकता है।

बताया कि सामान आदि की व्यवस्था में हरेंद्र वर्मा, विनीत बिष्ट, दीपक वर्मा, मनोज जोशी, रोहित साह, दिनेश मठपाल को जिम्मेदारी दी गई हैै। कहा कि इस संकट की घड़ी में हर व्यक्ति देश के प्रधानमंत्री के साथ खड़ा है और किसी भी व्यक्ति को भूखा नही सोने दिया जाएगा। जिले का हर व्यापारी हर मजबूर व्यक्ति के साथ मजबूती के साथ खड़ा है, उन्होंने कहा कि इसके लिए शहर में कुछ दुकानें चिन्हित करने के बाद गरीब लोगों को उन दुकानों से राशन उपलब्ध कराया जाएगा, राशन में 5 किलो आटा,3 किलो चावल 1 किलो दाल,1 लीटर तेल, 1 किलो नमक,1 किलो चीनी,हल्दी, मिर्च,धनिया आदि चीजे दी जाएंगी और उन्होंने कामना की कि नवरात्रि के पूरे होते होते कोरोना रूपी इस महामारी का अंत भी हो जाएगा और देश फिर एक दिशा की और बढ़ेगा।

TAGGED: