विजय संकल्प शंखनाद रैली के लिए परमिशन नही मिलने पर कांग्रेसियो ने फूंका सीएम का पुतला।

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5

नैनीताल। कांग्रेस की आगामी 10 नवंबर को हल्द्वानी में आयोजित विजय संकल्प शंखनाद रैली के लिए प्रशासन द्वारा परमिशन नही दिए जाने को लेकर नगर महामंत्री कैलाश अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को मल्लीताल पंत पार्क में राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का पुतला दहन किया।

holy-ange-school

ezgif-1-436a9efdef

पूर्व विधायक तथा महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस के विजय संकल्प शंखनाद रैली को फेल करने के मकसद से यह साजिश रची गई है। इसलिए उनको 10 तारीख को आयोजित कार्यक्रम की परमिशन नहीं दी गई क्योंकि भाजपा अपनी नाकामी से अब डरने लगी है। अब उनकी विजय संकल्प संकल्प रैली 11 नवंबर को आयोजित होगी।

इस दौरान पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी सभासद पुष्कर बोरा,मुकेश जोशी,जेके शर्मा,पीके शर्मा,हिमांशु पांडे,गोपाल बिष्ट,सभासद राजू टांक, ब्लॉक अध्यक्ष मनोहन कनवाल,कैलाश अधिकारी,रईश भाई, बंटू आर्य,धीरज आर्य,अंकित चन्द्रा,कमलेश तिवारी,पप्पू कर्नाटक,सेवादल कृष्णा साह, रेनू, अंजुम, पारो, लीला, रेखा, देवकी, कमला, देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Joinsub_watsapp