shishu-mandir

स्वास्थ्य मंत्रालय के भारत जोड़ो यात्रा रोकने के आग्रह पर भड़की कांग्रेस पार्टी

उत्तरा न्यूज टीम
1 Min Read

दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर भारत जोड़ो यात्रा स्थगित करने के लिए कहा है। देश में कोरोना के दोबारा बढ़ते मामलो को इसकी वजह बताया गया है। अब इस मामले पर कांग्रेस पार्टी भड़क गई और केंद्र सरकार पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार पत्र में कहा गया, यदि यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का अनिवार्यता से पालन किया जाए और यदि यह संभव नहीं हो पा रहा है तो देशहित में यात्रा स्थगित कर दें।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

बताते चलें कि कांग्रेस पार्टी की यह यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचने वाली है। पत्र पर कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने कहा कि सरकार पहले कोविड नियम लागू कर संसद सत्र स्थगित करे। उसके बाद कांग्रेस यात्रा स्थगित करने पर विचार करेगी। स्वास्थ्य सचिव द्वारा राज्यों को लिखे पत्र में न कोई परामर्श है, न ही चेतावनी। यदि यह गंभीर मुद्दा है तो सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दीजिए। वहीं, पत्र पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि यात्रा के प्रति बढ़ते जनसमर्थन से घबरा भाजपा इसे बाधित करना चाह रही।