Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

सहकारिता के निबंधक कार्यालय स्थानांतरित करने पर भड़की कांग्रेस, सरकार पर लगाया जनविरोधी फैसले लेने का आरोप

सहकारिता के निबंधक कार्यालय स्थानांतरित करने पर भड़की कांग्रेस, सरकार पर लगाया जनविरोधी फैसले लेने का आरोप

congress

उत्तरा न्यूज अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में स्थित सहकारिता निबंधक कार्यालय को देहरादून स्थानांतरित किए जाने के विरोध में कांग्रेस मुखर हो गई है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा और सरकारी अधिकारियों के रवैये पर जनविरोधी फैसला लेने का आरोप सरकार पर मढ़ा आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार लगातार केन्द्रीयकरण के सिद्धांत पर चल रही है जबकि विकेन्द्रीकृत व्यवस्थाओं की सुरूआत पूर्व सरकार ने की थी।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सहकारिता का यह मुख्यालय 2001 में खोला गया था जो कैबीनेट के निर्णय से खोला गया था। लेकिन अब सचिव के आदेश के बाद एक ऐसा फैसला लिया गया है जो जनविरोधी है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार एक साजिश के तहत मुख्यालयों में स्थित सरकारी विभागों को देहरादून ले जाने की साजिश कर रही है। उन्होंने सरकार से तत्काल इस आदेश को निरस्त करते की मांग की है।

ज्ञापन में नगर पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, हर्ष कनवाल,दीपांशू पांडे, राजीव कर्नाटक,मदन सिंह डांगी,राधा बंगारी,प्रीति बिष्ट, मनोज वर्मा,गीता मेहरा, राधा बिष्ट,वैभव पांडे कवीन्द्र पांडे सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।