बड़ी खबर- जिला विकास प्राधिकरण स्थगित, सीएम (CM) ने की घोषणा, जल्द जारी होगा शासनादेश

अल्मोड़ा। अपने दो दिनी कार्यक्रम के तहत उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री CM त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दिन में 2ः30 बजे के आसपास अल्मोड़ा पहुंचे। मुख्यमंत्री CM…

Whats App Image 2026 03 19 at 11 25 19 AM

अल्मोड़ा। अपने दो दिनी कार्यक्रम के तहत उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री CM त्रिवेंद्र सिंह रावत आज दिन में 2ः30 बजे के आसपास अल्मोड़ा पहुंचे। मुख्यमंत्री CM ने प्रेस वार्ता में अपनी सरकार की उपलब्धिया गिनाई। उन्होने जिला विकास प्राधिकरण को स्थगित करने की घोषणा की। कहा कि जल्द ही इसका शासनादेश भी जारी हो जायेगा।

नशा नहीं रोजगार दो (Nasha nahi rojgar do) की वर्षगांठ पर 1 सप्ताह तक चलेगा जन अभियान


शिक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि 12 वी तक के लिये एनसीईआरटी का पाठयक्रम लागू कर दिया गया है। यह पाठयक्रम सबसे बेहतर माना जाता है। 500 विद्यालयों में पर वर्चुवल क्लास की व्यवस्था की गई, कोविड के कारण सभी जगह शुरू नही हो सकी है।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272

कहा कि उच्च शिक्षा में देश के किसी भी राज्य में उच्च शिक्षा में 97 प्रतिशत फैकल्टी नही है लेकिन उत्तराखण्ड में 97 प्रतिशत फैकल्टी हैै। कहा कि जब मैंने चार्ज लिया था तो काॅलेज में 60 प्रतिशत ही भवन थे। इस समय 70 से अधिक प्रतिशत काॅलेज के अपने भवन बन चुके होगे।

गौरवपूर्ण क्षण- गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर उत्तराखण्ड की झांकी को देश में तीसरा स्थान, सीएम ने दी बधाई


मुख्यमंत्री CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि 4 वर्षो के कार्यकाल के दौरान सबसे अधिक सड़के बनी है। उन्होने बताया कि 121 पुलो के लिये केंद्र से बजट मिला है। स्वास्थ्य सैक्टर में सबसे अधिक भर्ती की बात भी सीएम CM ने कही। कहा कि अभी 720 डाॅक्टरों की भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। वही 2500 नर्सो की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है।

सीएम त्रिवेन्द्र रावत पहुंचे चितई मंदिर (Chitai temple), की पूजा अर्चना

उन्होने कहा कि सरकारी पूरे मनोयोग से कार्य कर रही है। कोरोना महामारी का राज्य ने डटकर सामना किया है। प्रेस वार्ता में उनके साथ विधानसभा उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा और भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला भी मौजूद रहे।

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/

डिग्री काँलेज मानिला कुणिधार का नाम स्वर्गीय जीना के नाम पर होगा- सीएम (CM rawat) ने की घोषणा