shishu-mandir

चंपावत दुर्घटना अपडेट, मृतको की हुई पहचान

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read
News

उत्तराखंड के चंपावत में विगत सोमवार की रात हुई दुर्घटना में मृतको की पहचान हो गयी है। हादसे में मारे गए लोग ककनई के डांडा और कठौती गांव के बताए जा रहे है।बताते चले कि विगत रात्रि चंपावत जिले के दूरस्थ डांडा क्षेत्र में बारात लेकर वापस आ रहा एक वाहन खाई गिर गया था। आज सुबह पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर दो घायलो को बाहर निकाला जबकि 11 लोग दम तोड़ चुके थे।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan


पुलिस और रेस्क्यू टीम ने 11 शवों को खाई से बाहर निकाला और दोनो घायलो को चंपावत के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा टनकपुर-चम्पावत हाईवे में जुड़ी सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर हुआ। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए वाहन चालक और एक अन्य को उपचार के लिये अस्पताल भर्ती कराया गया। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण ओवरलोडिंग को माना जा रहा हैं।


यह सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के बेटे मनोज सिंह की विवाह समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। अधिकतर मृतक लक्ष्मण सिंह के रिश्तेदार बताए जा रहे है।


वाहन दुर्घटना के 11 मृतको की सूची


लक्ष्मण सिंह 61 पुत्र ध्यान सिंह
केदार सिंह 62 पुत्र दान सिंह
ईश्वर सिंह 40 पुत्र फतेह सिंह
उमेद सिंह 48 पुत्र गणेश सिंह
हयात सिंह 37 पुत्र दिवान सिंह
पुष्पा देवी 50 पत्नी शेर सिंह (सभी ककनई गांव निवासी)

पुनी देवी 55 पत्नी नारायण सिंह
भगवती देवी 45 पत्नी होशियार सिंह (दोनों हल्द्वानी निवासी)
बसंती देवी 35 (चंपावत निवासी)
श्याम लाल 50 पुत्र दनी राम
विजय लाल 48 पुत्र ईश्वरी राम (दोनों डांडा निवासी)