8 दिन तक दुल्हन ने की यह डिमांड, दूल्हे ने नहीं मानी दुल्हन की बात, फिर लड़की पहुंची दरोगा के पास

Smriti Nigam
4 Min Read

Bride Went To Police After Unfulfilled Desires: भारत में शादी के रिश्ते को काफी महत्व दिया जाता है यहां दामाद को भगवान की तरह आदर सत्कार भी दिया जाता है। शादी के दिन दूल्हा दुल्हन से लेकर पूरा परिवार काफी खुश दिखाई देता है लेकिन अगर एक छोटी सी बात ही वजह से यह रिश्ता टूटने पर आ जाए तो क्या होगा?ऐसा ही कुछ हुआ बिहार में जहां शादी के लिए दूल्हा स्टेज पर तो चढ़ा लेकिन शादी ना हो सकी।

अचानक बदले दूल्हे के तेवर

आपको बता दे की या अजीबोगरीब मामला बिहार के भोजपुर जिले में रामपुर गांव से आ रहा है। जहां जयमाला के 8 दिन बाद भी लड़की और लड़के की शादी ना हो पाई। बताया जा रहा है कि 28 अप्रैल को चातर गांव का सूरज पासवान अपनी बारात लेकर बड़हरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव पहुंचा था। यहां उसकी शादी बेबी कुमारी के साथ होनी थी। धूम-धाम के बीच बारात दरवाजे पर पहुंची और वरमाला की रस्म भी हुई। दूल्हा मंडप पर तो गया लेकिन शादी नहीं हो पाई।

शादी के बीच विवाद

बताया जा रहा है की शादी के समय लड़की के चाचा और लड़के के भाई के बीच किसी तरह का विवाद हो गया। इसके बाद दूल्हे को गुस्सा आ गया और वह बिना शादी के वहां से चला गया फिर इसी बीच लड़की वाले लगातार उसे मनाते रहे लेकिन लड़के के घर वाले नहीं माने इन सबसे थक हारकर लड़की के घर वाले मदद मांगने के लिए पुलिस थाने पहुंचे।

नहीं माने लड़के के घरवाले

आसपास के लोगों की मदद से शादी करवाने की कोशिश भी की गई। काफी मनाने के बाद भी लड़के के घर वाले नहीं माने और उन्होंने लड़की वालों को गांव के पास ही लाहोंग बाबा मठिया मंदिर में आने को कहा। लड़की वाले 29 अप्रैल को मंदिर तो पहुंचे लेकिन लड़के के घरवाले आए ही नहीं। बाद में रिश्तेदारों के मनाने पर फिर लड़की वालों को शादी करने के लिए एक मंदिर में बुलाया गया लेकिन इस बार भी दूल्हा नहीं पहुंचा।

सामने आया पुलिस का बयान

बड़हरा थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी दी कि अभी तक किसी ने केस के लिए आवेदन नहीं दिया है। लड़की पक्ष वाले लोग थाने गए थे। दूल्हा दुल्हन के घर वालों को पुलिस स्टेशन बुलाया गया दोनों परिवारों के आने के बाद आगे की कार्यवाही शुरू हुई।

दूल्हे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई

इन सबके दुल्हन अपने घरवालों के साथ बड़हरा थाना पहुंची और शादी की रस्में आगे बढ़ाने की मांग की। दुल्हन ने बताया कि शादी के दिन आधी रस्में हो जाने के बाद उसके चाचा और दूल्हे के भाई के बीच विवाद हो गया। इस वजह से हाथापाई हुई जिससे नाराज दूल्हा शादी छोड़कर चला गया। अगर शादी नहीं होती है तो वह आवेदन देकर दूल्हे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।

TAGGED: ,