Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Breaking : टिप्पर खाई में गिरा, चालक की मौत

Pithoragh Breaking: Tipper falls into ditch, driver dies पिथौरागढ़। जिले के घाट क्षेत्र में टिप्पर के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो…

Pithoragh Breaking: Tipper falls into ditch, driver dies

पिथौरागढ़। जिले के घाट क्षेत्र में टिप्पर के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। टिप्पर पिथौरागढ़ से घाट के लिए जा रहा था।

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25


शुक्रवार शाम एक कैंटर चालक ने घाट चौकी में सूचना दी कि पिथौरागढ़-घाट रोड क्षेत्र में मीना बाजार से आगे बैंड से एक टिप्पर खाई में गिर गया है। इस पर घाट चौकी से उप निरीक्षक किशोर पन्त तथा चौकी प्रभारी पनार उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल छत्तर सिंह, राजेंद्र शाह, नंदन सिंह के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर टिप्पर संख्या यूके 05C-0573 सड़क से करीब 400 मीटर नीचे खाई में गिरा था।

https://uttranews.com/relief-corona-active-case-12june-2020rca/


तलाश करने पर चालक टिप्पर के आसपास नहीं
मिला। इस पर खाई से सड़क की ओर चट्टानों मेंं तलाश किया गया, जिसमें चालक राजेंद्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम मसपाटी, पोस्ट एंचोली जिला पिथौरागढ़ का शव सड़क से करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे चट्टान में झाड़ियों के बीच फंसा हुआ था।

इसी बीच कोतवाली पिथौरागढ़ से प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवार फोर्स और फायर ब्रिगेड टीम आपदा उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे। चालक के शव को पुलिस फायर ब्रिगेड और लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया। शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। दुर्घटना का कारण चालक का वाहन पर नियंत्रण खोना बताया जा रहा है।


कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/