Whats-App-Image-2026-04-02-at-4-36-29-PM shree-krishna-vidyapeethm,k

Corona update- उत्तराखण्ड में एक स्वास्थकर्मी भी हुआ कोरोना संक्रमित, संक्रमितों की संख्या पहुची 1724

Corona update- A health worker was also corona infected in Uttarakhand, number of infected reached 1724 देहरादून। उत्तराखण्ड में शुक्रवार को दिन में 2 बजे…

Corona update- A health worker was also corona infected in Uttarakhand, number of infected reached 1724

21e7b59e-b909-45ce-800c-4b81d0841272 25

देहरादून। उत्तराखण्ड में शुक्रवार को दिन में 2 बजे और रात 9 बजे आये हैल्थ बुलेटिन में कोरोना (corona) संक्रमण के कुल 69 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 1724 पहुंच गई है। इनमें से दून अस्पताल का एक स्वाथ्यकर्मी भी शामिल है।

कुल 69 मामलो में से 37 मामले दिन के हैल्थ बुलेटिन में आये जबकि 32 रात के हैल्थ बुलेटिन में आये है। राज्य में अब आंकड़ा भले ही 1724 दिख रहा हो मगर जानकारों का मानना है कि ऐसा कम टेस्ट होने के कारण दिख रहा है। अभी तक कुल 38 हजार से ऊपर कोरोना (corona)सैंपल लिये गये है जो कि राज्य की आबादी का 1 प्रतिशत से भी कम है। उसमें भी 5 हजार के करीब टैस्ट की रिपोर्ट पैंडिग बताई जा रही है।

शुक्रवार रात 9 बजे के हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 37 नये मामले सामने आये है। इनमें से 24 केस हरिद्वार जिले में, 4 केस चार ऊधम​ सिंह नगर में और टिहरी और देहरादून में 2—2 नये केस सामने आये है। राज्य में कोरोना वायरस (corona) के कारण अभी तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है।

https://uttranews.com/relief-corona-active-case-12june-2020rca/

शुक्रवार शाम हरिद्वार जिले में कोरोना वारस के 24 मामले सामने आये। इनमें दिल्ली,महाराष्ट्र, बरेली,नेपाल से लौटे लोगों के अलावा कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आये लोग शामिल है। देहरादून के दून अस्पताल में एक स्वास्थकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव आया है। व​ही देहरादून में एक व्यक्ति का कोरोना सैंपल पॉजिटिव आया है हालांकि उसकी ट्रेवल हिस्ट्री नही है।

ऊधम सिंह नगर में आये 4 केसो में से 2 दिल्ली से लौटे है, जबकि 1 व्यक्ति मुंबई से लौटे है। इसी जिले के काशीपुर में एक 76 वर्षीय महिला की मौत होने की भी सूचना है। यह महिला यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मरीज का कोरोना (corona) सैंपल मौत के बाद लिया गया था और वह बाद में कोरोना पॉजिटिव निकली। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि 76 वर्षीय इस महिला की मौत के सही कारणों का पता नही चल सका है। टिहरी जिले में 2 नये केस सामने आये है। यह दोनो लोग मुंबई से लौटे है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार कुल 947 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके है। शुक्रवार 12 जून को 52 मरीजों की हालत ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

यहां देखें हैल्थ बुलेटिन

0 IMG 20200612 WA0025

कृपया हमारे youtube चैनल को सब्सक्राइब करें

https://www.youtube.com/channel/UCq1fYiAdV-MIt14t_l1gBIw/