shishu-mandir

बीजेपी मजखाली मंडल की बूथ सत्यापन समिति की बैठक: संगठन की मजबूती पर जोर

Newsdesk Uttranews
1 Min Read
Screenshot-5


 

new-modern
gyan-vigyan

अल्मोड़ा, 17 अगस्त 2021- भारतीय जनता पार्टी मजखाली मंडल की बूथ सत्यापन समिति की बैठक मजखाली में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई।

saraswati-bal-vidya-niketan

बैठक में मंडल प्रभारी व जिलामंत्री विनीत बिष्ट ने  कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर जनता की समस्याओं के समाधान  का प्रयास करे।

विनीत बिष्ट ने कहा कि बूथ अध्यक्ष शीघ्र बूथ की समिति का गठन करने, बूथ के वार्षिक कार्यक्रमो के प्रमुख बनाने और प्रधानमंत्री  के मन की बात कार्यक्रम के लिए जगह आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से समाजिक लोगो से सम्पर्क स्थापित करने और हर  कार्यकर्ता से बूथ स्तर पर जाकर पार्टी की रीति नीति को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की।

उन्होंने बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करते हुए शीघ्र ही पन्ना प्रमुख की तैनाती करने को कहा।
  
बैठक में जिला कार्यकारिणी सदस्य राहुल वोहरा, मजखाली मंडल अध्यक्ष बिशन सिंह कनवाल, राजेंद्र सिंह अधिकारी, भगवत सिंह , गोविंद सिंह ,सुंदर सिंह, प्रदीप सिंह हरीश सिंह, शेर राम,चंदन सिंह, हर्ष सिंह बिष्ट ,दीपक रावत, दीवान राम, आदि लोग उपस्थित रहे।