नगर निगम, अल्मोड़ा में कार्यरत वरिष्ठ वैयक्तिक अधिकारी नवीन चन्द्र तेवाड़ी, एवं अनुसेवक प्रदीप पाण्डे को अधिवर्षता पर सेवा निवृत्त होने पर नगर निगम, अल्मोड़ा द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी गई।
उपस्थित लोगों ने उनके द्वारा निगम हित में किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना की गयी ।
नगर निगम, अल्मोड़ा के कर्मचारियों द्वारा नवीन चन्द्र तेवाड़ी एवं प्रदीप पाण्डे द्वारा अपने सेवाकाल में नगर निगम, अल्मोड़ा में किये गये उत्कृष्ट कार्यो की प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा नगर निगम को दिये गये योगदान की सराहना की गयी ।
विदाई समारोह में सहायक नगर आयुक्त लक्ष्मण सिंह, प्रशासनिक अधिकारी मुकेश भण्डारी, पार्षद वैभव पाण्डे, दीपक कुमार, रोहित कार्की, मुकेश कुमार, नवीन चन्द्र आर्या, संजय जोशी, कुलदीप सिंह मेर, आशा विष्ट, मीरा मिश्रा, अन्जू बिष्ट, प्रदीप कुमार, राहुल जोशी, हेम चन्द्र तिवारी, विजय भट्ट, भूपेन्द्र जोशी, प्रधान सहायक राजू पाण्डे, आनन्द सिंह साँगा, कर एवं राजस्व निरीक्षक पवन प्रसाद पाण्डे, अवर अभियन्ता मिनिका टाकुली, गणेश सिंह मनराल, कान्ता दुम्का, बसन्ती बिष्ट, राजपाल पवार दीपक, विजय अधिकारी, पुष्पा पाण्डे, बबीता विष्ट, पुष्कर सिंह विष्ट, मनोज मिश्रा, दीपा जोशी, शाहिद अली, जीवन सिंह ऐरी, प्रकाश चन्द्र पन्त, आदि उपस्थित थे।

