shishu-mandir

बड़ी खबर : इस बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री की पोती ने लगाई फांसी, हुई मौत

उत्तरा न्यूज टीम
2 Min Read

बंगलुरु में बड़ी खबर सामने आ रही हैं। बंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस यदिरुप्पा के घर से बुरी खबर सामने आ रही है।मिल रही जानकारी के अनुसार कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (CM BS) की पोती सौंदर्या की बेंगलुरु के एक निजी अपार्टमेंट में लाश पाई गई है।

new-modern
gyan-vigyan

saraswati-bal-vidya-niketan

सौंदर्या की बॉडी उनके कमरे के पंखे में लटकती हुई पायी गयी थी। इसके बाद उन्हें उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल भी पहुंचाया गया लेकिन तबतक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों के द्वारा सौन्दर्या को मर्त घोषित कर दिया गया था।


फिलहाल अभी बॉरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम चल रहा है। बता दे की सौंदर्या 30 साल की थीं। वह बेंगलुरु के MS रमैया अस्पताल में डॉक्टर थीं। वह माउंट कार्मेल कॉलेज के पास महंगे अपार्टमेंट में अपने पति और छह महीने के बच्चे के साथ रह रही थीं। उनके पति भी पेशे से डॉक्टर हैं।


CM बोम्मई कैबिनेट सहयोगियों के साथ अस्पताल पहुंचे
सौंदर्या येदियुरप्पा की पहली बेटी पद्मा की बेटी थीं, बता दे की वह परिवार में सबसे बड़ी हैं। इस खबर का पता लगते ही उनके परिवार और प्रदेश भाजपा को बहुत बढ़ा झटका लगा है। तो वही CM बसवराज बोम्मई अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ भाजपा के दिग्गज नेता को सांत्वना देने अस्पताल पहुंचे हैं।


बता दे की घटनाक्रम से वाकिफ एक व्यक्ति द्वारा जानकारी दी गई कि सौंदर्या की मौत आत्महत्या से हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अभी तक पता नहीं चल पाया है की सौंदर्या के इस कदम के पीछे क्या कारण था। हालांकि, अभी तक उनकी मौत की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।